न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जान्हवी और राजकुमार ने लिया गंगा आरती में हिस्सा, इन्होंने किया सलमान के इन 2 ब्रेकअप को लेकर खुलासा

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्सुकता है। फिल्म के दो गाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 May 2024 2:13:34

2 News : जान्हवी और राजकुमार ने लिया गंगा आरती में हिस्सा, इन्होंने किया सलमान के इन 2 ब्रेकअप को लेकर खुलासा

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्सुकता है। फिल्म के दो गाने रिलीज किए जा चुके हैं। राजकुमार व जान्हवी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। वे सोमवार (20 मई) को वाराणसी पहुंचे। वहां से उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दोनों दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती करते भी दिख रहे हैं। बाद में ऑनस्क्रीन कपल ने चिलचिलाती गर्मी में चिल्ड लस्सी का लुत्फ उठाया। जान्हवी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है।

जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, “मिस्टर एंड मिसेज माही को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।” इससे पहले दोनों अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट पहुंचे। जैसे ही फिल्म स्टार मंच पर पहुंचे वहां मौजूद छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद स्क्रीन पर फिल्म की एक वीडियो क्लिप चलाई गई। इस दौरान जान्हवी और राजकुमार ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए। वे मंच पर डांस करते हुए दिखे। पेस्टल ब्लू और सिल्वर कलर की सिल्क की साड़ी पहन और बालों में गजरा लगाकर एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं।

वहीं एक्टर वाइट और बेज शर्ट और पैंट्स में काफी हैंडसम लग रहे थे। इससे पहले सोमवार को दोनों कलाकारों ने मुंबई में वोट डाल लोगों से भी मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की थी। बता दें फिल्म के डायरेक्टर शरण शर्मा हैं। कहानी शरण और निखिल मेहरोत्रा ने लिखी है। जी स्टूडियोज़ और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर वाली फिल्म करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व मेहता और जी स्टूडियोज ने बनाई है। फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सलमान खान के साथ काम कर चुके उनके दोस्त प्रदीप रावत ने शेयर की ये बातें

सुपरस्टार सलमान खान 58 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज भी उन पर जान छिड़कने वालों की कोई कमी नहीं है। सलमान खास तौर से महिला फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर की गिनती में आते हैं। उनके अफेयर और शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार हमेशा गरम रहता है। इस बीच सलमान के साथ काम कर चुके एक्टर प्रदीप रावत ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर तगड़ा खुलासा किया है।

प्रदीप ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं एक समय पर सलमान के इनर सर्कल यानी कि करीबी दोस्तों में से एक था। मैंने सलमान के एक्ट्रेस सोमी अली और संगीता बिजलानी के साथ ब्रेकअप को भी देखा है। सलमान से ब्रेकअप पर सोमी पर काफी असर पड़ा था। दोनों मेरे दोस्त थे और हम साथ में बैठकर बात करते थे, खाते थे। दोनों ने मुझे अपनी-अपनी साइड की स्टोरी बताई थी। वहीं संगीता भी ब्रेकअप से टूटी हुई थीं। कौन सलमान जैसे को छोड़ना चाहता है।

कभी-कभी चीजें हो जाती हैं बिना जाने और कभी मिसअंडरस्टैंडिंग हो जाती हैं। सलमान काफी क्लीन इंसान हैं और दिल भी उनका साफ है। वह कभी किसी को हर्ट नहीं कर सकते। मैं सलमान से कई सालों तक नहीं मिला क्योंकि मुझे लगा कि अगर मैं उनके साथ ज्यादा रहूंगा तो उनके बॉडीगार्ड शेरा को जगह नहीं मिलती। मैं उनका बॉडीगार्ड ही बन जाता। मुझे लगा कि अगर मैं सलमान के कम्फर्ट में रहा तो कभी अपने लिए कुछ नहीं कर पाऊंगा इसलिए धीरे-धीरे मैं सलमान के इनर सर्कल से बाहर आ गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष