न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जान्हवी-अथिया ने लेक्मे फैशन वीक में जमाया रंग, युवी की पत्नी हेजल कीच ने इसलिए डोनेट किए बाल

मुंबई में लेक्मे फैशन वीक 2023 जारी है। इवेंट के तीसरे दिन एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, अथिया शेट्टी, दीया मिर्जा और हरनाज संधू ने अदाओं के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 1:01:15

2 News : जान्हवी-अथिया ने लेक्मे फैशन वीक में जमाया रंग, युवी की पत्नी हेजल कीच ने इसलिए डोनेट किए बाल

मुंबई में लेक्मे फैशन वीक 2023 जारी है। इवेंट के तीसरे दिन एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, अथिया शेट्टी, दीया मिर्जा और हरनाज संधू ने अदाओं के जलवे बिखेरे। जान्हवी ने मशहूर फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल के लिए रैम्प वॉक किया। जान्हवी ने ब्लैक कलर बॉडी ग्रेजिंग स्कर्ट और मैचिंग प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्रालेट पहना। उन्होंने ड्यूई बेस के साथ स्मोकी आईज मेकअप किया।

सुनील शेट्टी की बेटी व क्रिकेटर लोकेश राहुल की वाइफ अथिया ने फैशन डिजाइनर शिवम और नरेश के लिए कैट वॉक किया। उन्होंने सिल्वर और ब्राउन ओम्ब्रे आउटफिट पहना, जो प्लंजिंग नेकलाइन और स्ट्रैपी पैटर्न के डिटेलिंग के साथ है। मल्टी कलर्ड टॉप्स ईयरिंग और मेटैलिक डिजाइन वाला सैंडल कैरी किया। लाइट ग्लोइंग मेकअप के साथ बालों को हॉफ टाई-अप करके लुक पूरा किया।

दीया ने फैशन डिजाइनर पंकज और निधि के कलेक्शन को शोकेस किया। दीया ने आइवरी को–ऑर्ड पहना। व्हाइट पैंट के साथ एंब्रॉयड्रेड क्रॉप टॉप और जैकेट पेयर किया। ग्लोइंग मेकअप के साथ मोतियों से सजा इयर कफ पहन लुक कंप्लीट किया। हरनाज ने फैशन डिजाइनर पल्लवी मोहन के लिए रैंप वॉक किया। इससे पहले एक्ट्रेस दिशा पटानी और अलाया एफ ने भी इवेंट में शिरकत की।

एक्ट्रेस हेजल कीच ने इंस्टाग्राम पर शेयर की नए लुक वाली तस्वीरें

'बॉडीगार्ड' फिल्म में सलमान खान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस हेजल कीच ने क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ शादी की थी। हेजल इसी साल अगस्त में दूसरी बार मां बनीं। उनके घर नन्ही परी ‘ऑरा’ का आगमन हुआ। हेजल ने सोशल मीडिया पर फैंस को यह खुशखबरी दी थी। उनके पहले एक बेटा भी है। अब हेजल ने डिलीवरी के बाद हेयर लॉस के बारे में बताया है। उन्होंने कैंसर सर्वाइवर बच्चों के विग के लिए अपने बाल डोनेट कर दिए हैं।

शुक्रवार (13 अक्टूबर) को हेजल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नए हेयर लुक की झलकियां शेयर कीं। उन्होंने एक नोट लिखा, “मैंने हमेशा देखा है कि नई मांएं अपने बाल छोटे कर लेती हैं और मुझे कभी समझ नहीं आया कि क्यों। मुझे डिलीवरी के बाद मेरे बालों के झड़ने के बारे में पता चला। जब आप नन्हे मेहमान के साथ एडजस्ट कर रहे होते हो, तो ऐसी चीजें होती हैं।

जब मैंने बाल फिर से छोटे किए तो फैसला लिया कि मैं कैंसर के इलाज से गुजर रहे लोगों के लिए विग बनाने को बाल दान करना चाहूंगी। मेरे पति ने बताया था कि कैंसर में कीमोथेरेपी के दौरान वे सारे बाल, आंखों की पलकें और भौहें झड़ते देखते थे तो उन्हें कैसा महसूस होता था। मैं इस समय यूके में हूं और मैंने बाल ‘द लिटिल प्रिंसेस ट्रस्ट’ को डोनेट किए हैं। वह उन बालों को कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए विग में बदल देता है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका