न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हाउसफुल 5 में शामिल हुई जैकलीन फर्नांडिस, अक्षय कुमार के साथ आएंगी नजर

फिल्म का नेतृत्व करने के लिए शीर्ष ए लिस्ट अभिनेताओं को चुनने के बाद, साजिद नाडियाडवाला ने जैकलीन फर्नांडीज को हाउसफुल 5 की मुख्य महिला कलाकारों में से एक के रूप में चुना है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 23 Aug 2024 5:50:40

हाउसफुल 5 में शामिल हुई जैकलीन फर्नांडिस, अक्षय कुमार के साथ आएंगी नजर

हिंदी सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फ्रैंचाइज़, हाउसफुल 5, आखिरकार सितंबर में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने क्रूज पर सेट की गई इस कॉमिक फिल्म के लिए अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान और संजय दत्त को मुख्य भूमिकाओं के लिए अपने साथ जोड़ा है।

300 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनने वाली यह अब तक की सबसे महंगी हाउसफुल फिल्म है और निर्माता कास्टिंग के साथ इस फ्रैंचाइज़ को और भी बड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म का नेतृत्व करने के लिए शीर्ष ए लिस्ट अभिनेताओं को चुनने के बाद, साजिद नाडियाडवाला ने जैकलीन फर्नांडीज को हाउसफुल 5 की मुख्य महिला कलाकारों में से एक के रूप में चुना है। प्राप्त समाचारों के अनुसार जैकलीन को हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार के साथ जोड़ा गया है।

बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया, "जैकलीन हाउसफुल फ्रैंचाइज़ में वापसी को लेकर उत्साहित हैं। उन्हें कॉमिक स्पेस पसंद है और वह साजिद नाडियाडवाला और हाउसफुल फ्रैंचाइज़ के साथ अपना जुड़ाव जारी रखने को लेकर उत्साहित हैं।"

सूत्र ने आगे बताया कि साजिद फिल्म में शामिल होने के लिए तीन अन्य शीर्ष अभिनेत्रियों से बातचीत कर रहे हैं और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। हाउसफुल 5 जून 2025 में रिलीज होगी और इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी करेंगे।

गौरतलब है कि यह भारत की पहली ऐसी सफल हास्य प्रधान फ्रैंचाइजी है जिसका 5वां भाग बनाया जा रहा है। साजिद नाडियाडवाला के अलावा अन्य कई निर्माताओं ने अपनी फिल्मों को फ्रेंचाइजी के रूप में स्थापित किया है लेकिन लगातार 5 भाग किसी ने नहीं बनाये हैं।

आदित्य चोपड़ा ने भी अपनी सफल फ्रेंचाइजियों के अब 3 से ज्यादा भाग नहीं बनाए हैं। इनमें उनकी धूम सीरीज शामिल है। इसके अतिरिक्त उनकी दूसरी सीरीज मर्दानी है जिसके 3रे भाग की घोषणा अभी हाल ही में की गई है।
इसके अतिरिक्त राकेश रोशन ऐसे निर्माता हैं जिन्होंने अपनी सफल फ्रेंचाइजी कृष के अब तक 3 भाग बनाए हैं और अब वे इसके 4थे भाग को बनाने की तैयारियों में लगे हुए हैं। रोहित शेट्‌टी ने अभी तक अपनी सफल फ्रेंचाइजी गोलमाल के 4 भाग बनाए हैं। उनकी योजना भी इसके 5वे भाग को बनाने की है लेकिन कब यह तय नहीं है। इन दिनों रोहित अपनी एक्शन सीरीज सिंघम के तीसरे भाग सिंघम अगेन को पूरा करने में लगे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका