न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जैकलीन को जेल से धमकी दे रहा है सुकेश, बताया सुरक्षा को खतरा, सिद्धार्थ ने कियारा को दिया यह गिफ्ट

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले को लेकर लाइमलाइट में हैं। अब 200 करोड़...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Feb 2024 12:26:17

2 News : जैकलीन को जेल से धमकी दे रहा है सुकेश, बताया सुरक्षा को खतरा, सिद्धार्थ ने कियारा को दिया यह गिफ्ट

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले को लेकर लाइमलाइट में हैं। अब 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में जेल में बंद सुकेश और जैकलीन को लेकर एक और खबर सामने आई है। जैकलीन ने दिल्ली पुलिस प्रमुख संजय अरोड़ा को पत्र लिखकर सुकेश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक जैकलीन ने पत्र में लिखा कि मैं एक जिम्मेदार नागरिक हूं, जिसने खुद को अनजाने में एक ऐसे मामले में उलझा हुआ पाया है, जिसके परिणाम में कानून के शासन और हमारी न्यायिक प्रणाली पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। स्पेशल सेल के तहत दर्ज एक मामले में अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में मुझे मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं।

खुद को सुकेश बताने वाला एक व्यक्ति आरोपी है, जो मंडोली जेल में सलाखों के पीछे बैठा है और खुलेआम सार्वजनिक तौर पर मुझे धमकी दे रहा है। मेरी सुरक्षा को खतरा है इसलिए इस मामले की जल्द से जल्द जांच शुरू की जाए। साथ ही जैकलीन ने आईपीसी की धाराओं के तहत सुकेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है, क्योंकि वह महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत एक मामले में 'अभियोजन गवाह' के रूप में है।

jacqueline fernandez,actress jacqueline fernandez,sukesh chandrasekhar,jacqueline sukesh,kiara advani,sidharth malhotra,marriage anniversary,kiara sidharth

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को हो चुका है एक साल

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 7 फरवरी को शादी की पहली सालगिरह थी। दोनों ने दिल्ली में अपने पारिवारिक सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में इसका जश्न मनाया था। यह वीडियो खूब वायरल हुआ। अब कियारा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पहली मैरिज एनिवर्सरी पर सिद्धार्थ ने गिफ्ट में क्या दिया।

दरअसल सिद्धार्थ और कियारा दुबई गए हुए थे। यहां पर वे एक लग्जरी होटल के लॉन्च का हिस्सा बने। इसी दौरान एक इंटरव्यू में बातचीत के वक्त कियारा से पूछा गया कि उन्हें एनिवर्सरी के मौके पर गिफ्ट में क्या मिला। कियारा ने इसके जवाब में कहा कि उन्हें ढेर सारा प्यार मिला। हाल ही में सिद्धार्थ ने कियारा संग फोटो शेयर की थी।

ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि ‘शेरशाह’ फिल्म की शूटिंग के दौरान कियारा और सिद्धार्थ के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों ही इस फिल्म का हिस्सा थे। इसके बाद उन्होंने पिछले साल राजस्थान के जैसलमेर में शादी कर ली थी। दोनों कलाकार अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बढ़िया बैलेंस बनाकर चलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम