न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 67 साल के हुए जैकी श्रॉफ, फैमिली-स्टार्स ने ऐसे किया विश, श्रुति ने शेयर की बर्थडे बैश की झलक

फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन कर रहे दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ उर्फ ‘जग्गू दादा’ का आज गुरुवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 Feb 2024 6:58:15

2 News : 67 साल के हुए जैकी श्रॉफ, फैमिली-स्टार्स ने ऐसे किया विश, श्रुति ने शेयर की बर्थडे बैश की झलक

फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन कर रहे दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ उर्फ ‘जग्गू दादा’ का आज गुरुवार (1 फरवरी) को जन्मदिन है। वे 67 साल के हो गए हैं। इस खास दिन पर घर-परिवार के साथ उन्हें चाहने वाले लाखों-करोड़ों फैंस और मनोरंजन जगत के साथी उन्हें भर-भर कर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। जैकी की पत्नी आयशा श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर उनकी कई नई-पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं।

इन फोटो के साथ जैकी ने कैप्शन में लिखा, “कोई कैसे जीवनभर की यादों और एक आदमी के सार को शब्दों या चित्रों में ढालने की कोशिश कर सकता है। सबसे अच्छे, सबसे दयालु, सबसे अच्छे पिता, सबसे अच्छे बेटे, सबसे अच्छे दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” बेटे टाइगर श्रॉफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी मैगजीन का कवर शेयर किया। इसमें जैकी, टाइगर और बेटी कृष्णा को गोद में लिए हुए हैं।

टाइगर ने कैप्शन में लिखा, “सबसे अच्छे इंसान और सबसे अच्छे पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मैं आपको बहुत प्यार करता हूं।” जैकी की बेटी कृष्णा ने भी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। जैकी के साथ कुछ फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने एक फोटो शेयर की और लिखा, “सबसे अच्छे लीजेंड को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

एक्टर अजय देवगन ने जैकी की पौधे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “तो मेरा और सबका भिडु, हैप्पी बर्थडे। आपके जन्मदिन का जश्न एक पेड़ लगाकर मनाऊंगा।” उल्लेखनीय है कि जैकी भले ही अब कभी-कभार ही फिल्मों में नजर आते हैं, लेकिन उन्होंने अपने करिअर में बहुत सी फिल्में की हैं। इनमें से कई सुपरहिट रहीं। जैकी की फिल्म 'मस्त में रहने का' पिछले साल दिसंबर में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

फिल्म में जैकी और नीना गुप्ता की जोड़ी नजर आई थी। जैकी ने 1982 में फिल्मों में कदम रखा था। वे अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। ‘हीरो’, 'कर्मा', 'काश', 'राम लखन', 'परिंदा', 'मैं तेरा दुश्मलन', 'त्रिदेव', 'दूध का कर्ज', 'सौदागर', 'रंगीला' और 'देवदास' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय का दम दिखा।

श्रुति हासन की बर्थडे पार्टी में मौजूद थे उनके बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका

कमल हासन और सारिका की बेटी एक्ट्रेस श्रुति हासन ने 28 जनवरी को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दिन उनके साथ श्रुति के लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका और अन्य करीबी दोस्त व परिवार के सदस्य मौजूद थे। अब श्रुति ने सोशल मीडिया पर गॉथ-थीम वाले बर्थडे बैश की झलक साझा की है, जिसमें केक, खोपड़ियां और ढेर सारी मस्ती शामिल थी। श्रुति ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

श्रुति ने लिखा, “बर्थडे डंप। जिनसे मैं प्यार करती हूं उनके साथ सबसे अच्छा बर्थडे। शांतचित्त लड़कियां केक खाती हैं। सभी प्यार करते हैं, नफरत नहीं। आभारी हूं और धन्य हूं।” पार्टी में श्रुति की बहन अक्षरा, मां और शांतनु भी शामिल थे। श्रुति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें पिछले साल प्रभास की फिल्म 'सालार पार्ट 1 : सीजफायर' में देखा गया था।

श्रुति ने चिरंजीवी की सुपरहिट फिल्म ‘वाल्टेयर वीरय्या’ में भी अभिनय किया। इसके अलावा उन्हें ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ में भी देखा गया था। वह ‘सालार पार्ट 2 : शौर्यंगा पर्वम’ में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। श्रुति बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम