न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जैकी ने लगाया मंदिर की सीढ़ियों पर पोंछा, वीडियो वायरल, अयोध्या पहुंचे ‘रामायण’ के तीनों दिग्गज कलाकार

दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ इन दिनों फिल्मों में कम ही नजर आते हैं। हालांकि उन्हें पार्टी फंक्शन में जरूर देखा जाता है। अब जैकी का एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Jan 2024 7:20:58

2 News : जैकी ने लगाया मंदिर की सीढ़ियों पर पोंछा, वीडियो वायरल, अयोध्या पहुंचे ‘रामायण’ के तीनों दिग्गज कलाकार

दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ इन दिनों फिल्मों में कम ही नजर आते हैं। हालांकि उन्हें पार्टी फंक्शन में जरूर देखा जाता है। अब जैकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जैकी बहुत सादगी से बिल्कुल एक आम आदमी की जैसे मंदिर की सीढ़ियों पर पोंछा लगाते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि जैकी का ये वीडियो अयोध्या के राम मंदिर का नहीं बल्कि मुंबई के पुराने राम मंदिर का है, जहां वे हाल ही में दर्शन के लिए पहुंचे थे। जैकी व्हाइट शर्ट के साथ बेज कलर की पेंट पहने हुए हैं।

साथ ही उन्होंने सिर पर एक टोपी भी लगाई है। जैकी मंदिर की सीढ़ियों को पोछे से रगड़-रगड़कर साफ कर रहे हैं। इस दौरान जैकी के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस मौजूद रहीं। बता दें जैकी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। इंस्टाग्राम पर आए वीडियो में लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर जैकी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जो इंसान जीरो से हीरो बना है वो अपनी अहमियत हमेशा समझता है।” दूसरे ने लिखा, “जग्गू दादा हार्डवर्किंग हैं।’

इसके अलावा कई यूजर्स ने जैकी को जमीन से जुड़ा हुआ व्यक्ति बताया। जैकी को आखिरी बार नीना गुप्ता के साथ फिल्म 'मस्ती में रहने का' में देखा गया था। यह फिल्म पिछले साल 8 दिसंबर को OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। जैकी फिलहाल 'बाप' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी हुए मीडिया से रूबरू

रामानंद सागर के धार्मिक धारावाहिक ‘रामायण’ ने साल 1987-88 में दूरदर्शन पर धूम मचा दी थी। इसमें भगवान राम बने एक्टर अरुण गोविल, माता सीता बनीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण बने एक्टर सुनील लहरी आज मंगलवार (16 जनवरी) को अयोध्या पहुंचे। ये सभी 22 जनवरी को प्रस्तावित भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं।

इसके अलावा वे ‘हमारे राम आएंगे’ एल्बम की शूटिंग में भी हिस्सा लेंगे। तीनों कलाकारों ने मीडिया से बातचीत की। अरुण ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर राष्ट्र मंदिर साबित होगा। पूरे विश्व में वह संस्कृति जो पिछले कुछ वर्षों में धूमिल हो गई थी, वह पूरे विश्व को पता लगेगी। अयोध्या में राम मंदिर बनेगा इसका विश्वास तो था लेकिन प्राण प्रतिष्ठा इस तरह से होगी, इतना बड़ा इवेंट होगा इसका अंदाजा नहीं था।

दीपिका ने कहा कि जो हमारी इमेज लोगों को दिलों में बस चुकी है, राम मंदिर के निर्माण के बाद भी मुझे नहीं लगता उसमें कोई परिवर्तन होगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, लोगों ने बहुत प्यार दिया है। ऐसा ही प्यार रामायण के पात्रों को मिलता रहेगा। सुनील ने कहा कि देश में जो माहौल बना है, बहुत ही धार्मिक है और बहुत ही सकारात्मक है। यह विश्व को बहुत ही सकारात्मक भावना देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम