न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पैपराजी पर गुस्सा हुए जैकी, दी सांस लेने की सलाह, इस मशहूर सिंगर ने दिया पहले बच्चे को जन्म

एक्टर जैकी श्रॉफ (67) चार दशक से भी ज्यादा समय से फैंस के दिलों में बसे हुए हैं। जैकी ने कई शानदार फिल्मों में दमदार अभिनय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Jun 2024 2:15:06

2 News : पैपराजी पर गुस्सा हुए जैकी, दी सांस लेने की सलाह, इस मशहूर सिंगर ने दिया पहले बच्चे को जन्म

एक्टर जैकी श्रॉफ (67) चार दशक से भी ज्यादा समय से फैंस के दिलों में बसे हुए हैं। जैकी ने कई शानदार फिल्मों में दमदार अभिनय का प्रदर्शन किया है। उनके खाते में ढेरों हिट फिल्में हैं। जैकी एक्टिंग के साथ रियल लाइफ में भी एक अलग ही बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं। वैसे पिछले कुछ समय से वे सोशल मीडिया हो या फिर पब्लिक प्लेस पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगाने की सलाह देते दिखते हैं। अब जैकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उन्हें अच्छे रूप में नहीं दिखा रहा।

इसमें जैकी झल्लाए से दिखे। दरअसल जैकी किसी इवेंट से बाहर आ रहे हैं और उन्हें इसी दौरान पैपराजी घेर लेते हैं। इसी बात पर जैकी गुस्सा करने लग जाते हैं। यह वीडियो ANI ने शेयर किया है। इसमें जैकी पैपराजी से थोड़ी दूरी बनाने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। साथ ही वो उन्हें सांस लेने की सलाह भी दे रहे हैं। जैकी कहते हैं, “सांस ले लंबा सांस ले। शांति! इतना चिल्ला रहा है, हार्ट के लफड़े हो जाएंगे…आराम से रे, मेरा बच्चा आराम से। सांस पर ध्यान रख बेटा, सांस पर ध्यान रख। बाकी कुछ काम का नहीं है।

आया, सांस था तो, गया सांस गया तो। फिर काहे को इतना टेंशन ले रहा है। क्यों मेरे मुंह में घुसा रहा है ये सब। थोड़ा दूर रख ना, आ रहा है आवाज। बाकी कुछ नहीं बोलने का है। आज योगा डे है अपने-अपने परिवार को अच्छी चीजें सिखाओ। अबे यार रिलैक्स कर छोटे। सांस ले, भेजे में खाली ऑक्सीजन डाल। जाने का है सबको, घाई मत कर जाने के लिए घाई मत कर।” उल्लेखनीय है कि इंटरनेशनल योगा डे पर जैकी ने इंस्टाग्राम पर एक इवेंट के वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वे योगा कर रहे हैं। जैकी ने कैप्शन लिखा, “लंबी सांस लेने का और योगा करने का भिड़ू।” बता दें टाइगर के पिता जैकी इन दिनों कम ही फिल्मों में नजर आते हैं।

असीस कौर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दी फैंस को मां बनने की खुशखबरी

मशहूर गायिका असीस कौर ने शुक्रवार (21 जून) को वर्ल्ड म्यूजिक डे के मौके पर अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। असीस ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। असीस ने अपने पति गोल्डी सोहेल संग एक तस्वीर शेयर की। इसमें असीस पति की गोद में लेटी हैं। वह एक स्ट्रैपी येलो-टोन्ड ड्रेस पहने दिख रही हैं। उन्हें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। गोल्डी एक व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहने हैं।

असीस के हाथों में बेबी शूज है। फोटो देखकर लग रहा है कि शायद ये उनके मैटरनिटी फोटोशूट की है। असीस ने नोट में अपनी भावनाएं जताते हुए लिखा, "वाहेगुरु तेरा शुक्र है। बेहद खुशी और कृतज्ञता के साथ, हम विश्व संगीत दिवस पर अपने प्यारे बच्चे के जन्म की घोषणा करते हैं! इस खास दिन ने हमें हमारे जीवन की सिम्फनी में सबसे मधुर नोट दिया है। हमारे दिल प्यार, खुशी और कृतज्ञता से भर गए हैं।”

असीस कौर ने 17 जून 2023 को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गोल्डी के साथ गुरुद्वारा में आनंद कारज सेरेमनी में शादी की थी। शादी में केवल उनके परिवारवाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। कपल ने बाद में अपने इस स्पेशल दिन की झलक फैंस को भी दिखाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क