Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुश्किल है स्त्री-2 के रिकॉर्ड को तोड़ना, वर्ष की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है सिंघम अगेन

रोहित शेट्‌टी की अजय देवगन अभिनीत सिंघम अगेन का दीपावली के मौके पर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से बड़ा टकराव होने जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 25 Oct 2024 1:51:33

मुश्किल है स्त्री-2 के रिकॉर्ड को तोड़ना, वर्ष की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है सिंघम अगेन

रोहित शेट्‌टी की अजय देवगन अभिनीत सिंघम अगेन का दीपावली के मौके पर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से बड़ा टकराव होने जा रहा है। इन दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या यह दोनों फिल्में इस वर्ष की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई दिनेश विजान की राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत स्त्री-2 को पीछे छोड़ने में सफल होंगी।

इन दोनों फिल्मों को लेकर यह कहा जा रहा है कि दोनों ही पहले दिन बेहतरीन कारोबार करने में सफल होंगी। एक तरफ जहाँ 'भूल भुलैया 3' साल 2022 की ब्लॉकबस्टर 'भूल भुलैया 2' की सीक्वल और साल 2007 में आई अक्षय कुमार की 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, वहीं सिंघम अगेन भी वर्ष 2011 में आई सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें भूल भुलैया 3 से बड़ी स्टार कास्ट काम कर रही है।

उम्मीद की जा रही है कि अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' से महाक्लैश के बावजूद अनीस बज्मी की ये फिल्म अच्छा बिजनेस कर सकती है। मेकर्स के बीच तमाम बातचीत होने के बावजूद रोहित शेट्टी की सिंघम और अनीस बज्मी की भूल भुलैया का क्लैश नहीं टाला जा सका।

तो ये बात तो पक्की है कि दर्शक बंटने वाले हैं। पहले दिन कमाई के मामले में कौन सी फिल्म बाजी मारेगी, ये तो इनकी एडवांस बुकिंग और मिलने वाले थिएटर्स की संख्या पर डिपेंड करेगा। हालांकि सिनेमाघरों की संख्या के मामले में सिंघम अगेन ने बाजी मार ली है। बताया जा रहा है पीवीआर आइनॉक्स ने सिंघम अगेन को अपने देश भर के सिनेमाघरों में 60 प्रतिशत स्थान आवंटित किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने यहाँ सिंघम अगेन के शोज में ज्यादा रखे हैं।

क्या 'भूल भुलैया 3' 2024 में शामिल होगी टॉप 3 में?

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन 20 करोड़ के ऊपर कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म साल 2024 में कल्कि, शैतान, बड़े मियां छोटे मियां और फाइटर जैसी कई बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों की पीछे छोड़ देगी।

टॉप ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में स्त्री 2 और फाइटर हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कार्तिक आर्यन की फिल्म दूसरे नंबर पर काबिज फाइटर (24।60 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं?

नीचे साल 2024 की बिगेस्ट ओपनर 5 फिल्मों की लिस्ट है। ये लिस्ट कोईमोई के बताए गए आंकड़ों के मुताबिक है।

2024 की टॉप ओपनिंग लेने वाली फिल्में

स्त्री 2 64.80 करोड़ (पेड प्रीव्यू की कमाई के साथ)

फाइटर 24.60 करोड़

कल्कि 2898 एडी (हिन्दी) 22.50 करोड़

बड़े मियां छोटे मियां 16.07 करोड़

शैतान 15.21 करोड़

Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3


सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के बीच क्लैश होने वाला है। दोनों फिल्में एक साथ एक ही दिन 1 नवंबर को रिलीज हो रही हैं। दोनों फिल्मों का बज है, लेकिन सिंघम अगेन में बड़े एक्टर्स जैसे अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, सलमान खान, दीपिका, टाइगर और करीना की मौजूदगी से कार्तिक आर्यन की फिल्म का कंपटीशन बढ़ गया है।

ऐसे में कौन सी फिल्म नंबर वन पर पहले दिन रहेगी? इसका जवाब तो फ्यूचर में छुपा है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि इसमें सिंघम अगेन बाजी मार सकती है।
सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस

जहां भूल भुलैया के टॉप 3 में जगह बनाने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, तो वहीं ऐसा भी माना जा रहा है कि कॉप यूनिवर्स की मल्टीस्टारर फिल्म पहले नंबर पर मौजूद 'स्त्री 2' से कंपटीशन कर सकती है।

फिल्म अगर स्त्री 2 के भयंकर रिकॉर्ड को टच करने में असफल होती है, तो भी ये टॉप 2 में जगह बना सकती है। वहीं भूल भुलैया 3 अगर फाइटर के बॉक्स ऑफिस को बीट करती है, तो वो टॉप 3 में जगह बना पाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका