न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल ने ‘इश्क’ को किया याद तो अजय ने लिखा..., ‘कल हो न हो’ के 20 साल पूरे होने पर करण...

एक्ट्रेस काजोल को लेकर फैंस में कुछ अलग ही क्रेज है। 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं काजोल आज भले ही एक्टिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Nov 2023 7:25:11

2 News : काजोल ने ‘इश्क’ को किया याद तो अजय ने लिखा..., ‘कल हो न हो’ के 20 साल पूरे होने पर करण...

एक्ट्रेस काजोल को लेकर फैंस में कुछ अलग ही क्रेज है। 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं काजोल आज भले ही एक्टिंग की दुनिया में बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उन्हें फैंस से जुड़े रहना पसंद है। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद से जुड़ी अपडेट्स लगातार देती रहती हैं। इन दिनों काजोल अपनी फिल्मों को याद करते हुए उनसे जुड़े किस्से शेयर करने में दिलचस्पी ले रही हैं।

काजोल ने कुछ समय पहले ‘उधार की जिंदगी’ और ‘कुछ-कुछ होता है’ फिल्मों को लेकर पोस्ट डाली थी। इस बीच आज मंगलवार को काजोल की यादगार फिल्म 'इश्क' के 26 साल पूरे हो गए। यह फिल्म 28 नवंबर 1997 को रिलीज हुई थी। काजोल ने इसका पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में काजोल के साथ अजय देवगन, जूही चावला और आमिर खान भी नजर आ रहे हैं। वे सभी घास पर लेटे दिख रहे हैं।

काजोल ने लिखा, “यह फोटो तब ली गई थी जब हमने दिनभर स्विट्जरलैंड की पहाड़ियों पर घूमना खत्म कर लिया था। आपको नहीं पता चलेगा कि हम कितने थके हुए थे। सूरज इतनी देर से क्यों डूबता है? कितने कमाल के एक्टर्स थे ना हम।” काजोल की इस पोस्ट पर अजय ने कमेंट किया, “यही वो फिल्म थी ना जब मैंने तुम्हें तुम्हारी ही अंगूठी के साथ प्रपोज कर दिया था।” उल्लेखनीय है कि ‘इश्क’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी जिसमें एक्शन भी था। इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दलीप ताहिल, सदाशिव अमरापुरकर, जॉनी लीवर और मोहन जोशी भी थे।

करण जौहर ने ‘कल हो न हो’ और पिता यश जौहर की याद में लिखी यह पोस्ट

शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा के अभिनय से सजी सुपरहिट फिल्म ‘कल हो ना हो’ को आज मंगलवार (28 नवंबर) को रिलीज के पूरे 20 साल हो गए हैं। इस मौके पर मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर दिवंगत पिता यश जौहर को याद किया है। इसकी कहानी करण ने लिखी थी। इसके डायरेक्टर निखिल आडवाणी थे।

करण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें फिल्म की खूबसूरत यादें हैं। करण ने लिखा, “यह फिल्म मेरे लिए और शायद हम सभी के लिए एक इमोशनल जर्नी रही है। ऐसी शानदार स्टारकास्ट को एक ऐसी कहानी के साथ लाना, जिसमें धड़कते दिल हों...कल हो ना हो को अभी भी मजबूत और सभी के दिलों में जगह बनाने के लिए कैमरे के पीछे की पूरी कास्ट और टीम को बधाई।

मेरे लिए, यह आखिरी फिल्म थी जिसमें मेरे पापा धर्मा परिवार का हिस्सा थे… और हर फ्रेम में उनकी मौजूदगी होना अवास्तविक लगता है क्योंकि मैं इसे आज भी दोबारा देखता हूं। धन्यवाद पापा, हर चीज में हमारा मार्गदर्शन करने और ऐसी कहानियां बनाने के लिए जो मायने रखती हैं...और जो सही है उसके साथ हमेशा खड़े रहने के लिए। मैं हमेशा तुम्हें याद करूंगा…"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे