न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब इस एक्ट्रेस का आया हार्दिक पांड्या पर दिल, कंगना ने ऐसे साधा ऋतिक और सुजैन पर निशाना

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक का पिछले महीने तलाक हो गया था। नताशा अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 30 Aug 2024 1:23:57

2 News : अब इस एक्ट्रेस का आया हार्दिक पांड्या पर दिल, कंगना ने ऐसे साधा ऋतिक और सुजैन पर निशाना

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक का पिछले महीने तलाक हो गया था। नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया लौट गईं। दूसरी ओर, तलाक के बाद हार्दिक का नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि अफेयर की इन खबरों पर हार्दिक या जैस्मिन किसी ने कोई रिएक्शन नहीं दी है। इस बीच एक एक्ट्रेस ने हार्दिक के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर की हैं। ‘प्यार का पंचनामा’ फेम इशिता राज ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें हार्दिक से प्यार हो गया है।

इशिता ने फिल्म ज्ञान के साथ बातचीत के दौरान यह बात कबूल की। दरअसल इंटरव्यू के दौरान इशिता से कई सवाल पूछे गए। बातों ही बातों में जब उनसे पूछा गया कि वो हार्दिक को कौनसा हैशटैग देना चाहती हैं? तो उन्होंने कहा कि हार्दिक लाजवाब क्रिकेट ऑलराउंडर हैं। उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना काफी मजेदार है। वे मेरे पसंदीदा खिलाड़ी रहे हैं और अब मैं उनसे प्यार करने लगी हूं। इशिता ने बताया कि हार्दिक उनके क्रश हैं और वह उन्हें दिल से प्यार करती हैं।

हालांकि इशिता ने साफ किया कि ये प्यार सिर्फ उनकी साइड से एक फैन के आधार पर है। जब इशिता से पूछा गया कि क्या वह नताशा से मिली हैं? तो उन्होंने कहा कि नहीं…मैंने उन्हें सिर्फ एक बार देखा है। बता दें कि ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में इशिता का मेन रोल था, जबकि नताशा ने इसमें एक आइटम सॉन्ग किया था। जब इशिता से पूछा गया कि वो नताशा को क्या टैग देना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि मैं उन्हें हैशटैग प्रिटी का टैग दूंगी।

ishita raj,actress ishita raj,pyar ka punchnama movie,hardik pandya,natasa stankovic,ishita hardik,kangana ranaut,actress kangana ranaut,emergency movie,Hrithik Roshan,sussanne khan,kangana hrithik

‘कृष 3’ फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना और ऋतिक को हो गया था प्यार

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। कंगना लगातार फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान कंगना ने उन बॉलीवुड कपल्स पर निशाना साधा जो शादी के बाद अलग हो जाते हैं और तलाक या ब्रेकअप के बावजूद एक-दूसरे के साथ हिल-मिलकर रहते हैं। 'मौशेबल इंडिया' के साथ बातचीत में जब कंगना से पूछा गया कि क्या वह अपने किसी एक्स के साथ अभी भी संपर्क में हैं, इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि मैं कभी किसी एक्स के साथ कनेक्टेड नहीं रही।

मैं बहुत रूढ़िवादी किस्म की हूं। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो तलाक के बाद भी अपने एक्स पार्टनर को 'हेलो डार्लिंग मिस यू सो मच' जैसे शब्द कहकर प्यार लुटाते हैं। अगर ये सब करना ही था तो फिर अलग ही क्यों हुए थे...साथ ही रहते! माना जा रहा है कि कंगना ने बिना नाम लिए अपने एक्स ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान को आड़े हाथों लिया है।

उल्लेखनीय है कि कंगना और ऋतिक का अफेयर और ब्रेकअप किसी से छिपा नहीं है। कंगना और ऋतिक के अफेयर के चर्चे साल 2013 में आई फिल्म 'कृष 3' के दौरान शुरू हुए थे। शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हो गया था। बाद में कंगना ने कई दफा ऋतिक पर निशाना साधा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका