न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईशा कोप्पिकर ने किया कास्टिंग काउच और Me Too को लेकर खुलासा, ए लिस्ट एक्टर पर लगाया यह आरोप

बॉलीवुड में ‘खल्लास गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। ईशा ने ‘फिजा’ फिल्म से डेब्यू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 21 Jun 2024 11:42:48

ईशा कोप्पिकर ने किया कास्टिंग काउच और Me Too को लेकर खुलासा, ए लिस्ट एक्टर पर लगाया यह आरोप

बॉलीवुड में ‘खल्लास गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर (47) लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। ईशा ने ‘फिजा’ फिल्म से डेब्यू किया था। ईशा ने साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया है। फिलहाल ईशा एक खुलासे को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। ईशा ने 29 साल बाद एक राज से पर्दा उठाया है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू के दौरान ईशा से टाइपकास्ट करने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सच कहूं तो ऐसा कभी नहीं होता था कि डायरेक्टर आप से पूछते हों कि आप क्या कर सकते हैं और क्या नहीं।

एक्ट्रेसेस क्या करेंगी ये अक्सर एक्टर तय करते थे। Me Too में सच्चाई है। अगर आप संस्कारों में यकीन करते हैं तो आपका इंडस्ट्री में टिकना बेहद मुश्किल है। कई लड़कियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने कास्टिंग काउच के डर से इंडस्ट्री ही छोड़ दी। वहां लड़कियों से कहा जाता है कि या तो आप बात मान लो या हार मान लो। ऐसे कम ही लोग इंडस्ट्री में हैं, जिन्होंने हार नहीं मानी और मैं उनमें से एक हूं।

मुझे कई बार डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मिलने के लिए बुलाया करते थे और गलत तरीके से छुआ करते थे। वो लोग हाथों को दबाकर कहते थे कि मुझे हीरो से दोस्ती करनी पड़ेगी। ईशा ने बताया कि जब मैं 23 साल की थी, तो एक ए लिस्ट एक्टर ने मुझसे अकेले में मिलने के लिए कहा, मेरे ड्राइवर या किसी और के बिना, क्योंकि उसके बारे में अफवाहें थीं कि वह दूसरी एक्ट्रेस के साथ संबंध रखता है। उसने कहा कि उसके बारे में पहले से ही विवाद हैं और कर्मचारी अफवाहें फैलाते हैं, लेकिन मैंने मना कर दिया और उससे कहा कि मैं अकेली नहीं आ सकती।

isha koppikar,actress isha koppikar,khallas girl isha koppikar,isha koppikar bollywood,isha koppikar casting couch,isha koppikar me too

ईशा ने हिंदी सहित विभिन्न भाषाओं की फिल्मों में किया है काम

ईशा ने आगे कहा कि उस समय उस हीरो पर बेवफाई का आरोप लगाया जा रहा था, इसलिए उसने मुझे अपने स्टाफ को छोड़कर उससे मिलने के लिए कहा। उस बड़े हीरो ने मुझसे कहा कि अगर बॉलीवुड में टिककर रहना चाहती हो तो मिलनसार बनकर रहना ही पड़ेगा। फिर मैंने प्रोड्यूसर को फ़ोन किया और कहा कि मुझे प्रतिभा और लुक के कारण चुना गया है और अगर इससे मुझे अच्छा काम मिल सकता है, तो यह काफी अच्छा है।

बता दें कि ‘इश्क समुंदर’ और ‘खल्लास’ जैसे गानों के लिए आज भी ईशा को याद किया जाता है। गौरतलब है कि ईशा ने 90 के दशक में बतौर मॉडल करिअर की शुरूआत की थी। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में काम किया है। वहीं कुछ हिट फिल्मों में ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’, ‘हम तुम’, ‘गायब’, ‘डॉन’, ‘डार्लिंग’ और ‘36 चाइना टाउन’ का नाम शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क