न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आइरा-नुपुर के प्री वेडिंग फंक्शंस शुरू, शेयर की Photos, शाहरुख की बर्थडे पार्टी में रणवीर ने दीपिका के लिए गाया गाना

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान और नुपुर शिखरे की सगाई पिछले साल नवंबर में हो गई थी। आइरा और कई सालों से रिलेशनशिप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 1:47:53

2 News : आइरा-नुपुर के प्री वेडिंग फंक्शंस शुरू, शेयर की Photos, शाहरुख की बर्थडे पार्टी में रणवीर ने दीपिका के लिए गाया गाना

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान और नुपुर शिखरे की सगाई पिछले साल नवंबर में हो गई थी। आइरा और कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। अब वे 2024 की शुरुआत में शादी की तैयारी कर रहे हैं। उनकी मैरिज डेट 3 जनवरी है। इससे पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू हो गए हैं। आइरा ने शुक्रवार (3 नवंबर) को अपने इंस्टाग्राम पर केलवन फंक्शन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें आइरा व नुपुर काफी खुश दिख रहे हैं।

फंक्शन में दोनों के परिवार और दोस्त मौजूद थे, जिनमें से सभी ने खुशी और मौज-मस्ती से समय बिताया। नुपुर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आइरा की पोस्ट शेयर की और बताया कि वो कितने खुश हैं। अपनी एक स्टोरी में उन्होंने प्यार से आइरा को देखा और उनके लिए बड़ा ही प्यारा सा कैप्शन लिखा। आइरा को मराठी स्टाइल में पेशवाई नथ और पिंक कलर की साड़ी पहने हुए देखा जा सकता है।

नुपुर डेनिम पैंट के साथ प्रिंटेड कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे। बता दें कि केलवन सेरेमनी पारंपरिक महाराष्ट्रीयन शादियों में होती है। इस परंपरा में दुल्हन और दूल्हे के माता-पिता एक-दूसरे के परिवारों को खाने पर आमंत्रित करते हैं। दोनों पक्षों की ओर से कुछ उपहार भी दिए जाते हैं। साथ ही दूल्हे और दुल्हन को आशीर्वाद मिलता है। यह परंपरा दूल्हा और दुल्हन दोनों के घरों पर निभाई जाती है।

रणवीर ने डीजे बनकर गाए शाहरुख खान के गाने, वीडियो हो रहा वायरल

सुपरस्टार शाहरुख खान ने गुरुवार (2 नवंबर) को अपना 58वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर शाहरुख ने करीबी दोस्तों के लिए एक पार्टी रखी। इसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। पार्टी से कई तस्वीरें और वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में रणवीर सिंह, शाहरुख के लिए डीजे बन गए। उन्होंने पार्टी में अपनी मस्ती और सिंगिंग से माहौल को एनर्जेटिक बना दिया।

इसके अलावा रणवीर ने दीपिका के लिए स्पेशल गाना भी गाया। रणवीर ने डीजे बनकर खूब धमाल मचाया। रणवीर सिंगर मीका सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों काफी एंजॉय कर रहे हैं। रणवीर, 'चलेया' और 'लुंगी डांस' गाते दिखे। इसके बाद वे दीपिका की तरफ इशारा करते हुए 'चलो जी जो हुआ जाने दो' गाते नजर आते हैं।

दीपिका भी रणवीर के सामने डांस करते हुए मस्ती के मूड में दिखीं। बता दें कि पिछले दिनों दीपिका और रणवीर ‘कॉफी विद करण 8’ में पहुंचे थे। तब दीपिका ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे रणवीर का मूड खराब हो गया। इसके बाद दीपिका ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका