न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Videos : आमिर ने आयरा के लिए गाया था यह गाना, ईशा ने फादर्स डे पर शेयर की धर्मेंद्र की क्लिप्स

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा की इस साल की शुरुआत में उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शादी हुई थी। शादी ने कई दिनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 16 Jun 2024 8:08:29

2 Videos : आमिर ने आयरा के लिए गाया था यह गाना, ईशा ने फादर्स डे पर शेयर की धर्मेंद्र की क्लिप्स

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा की इस साल की शुरुआत में उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शादी हुई थी। शादी ने कई दिनों तक सुर्खियां बटोरीं। मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद कपल ने उदयपुर में अपने रिश्तेदारों व जान-पहचान वालों की मौजूदगी में विधि विधान के साथ विवाह किया था। बाद में आमिर ने मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड सहित विभिन्न क्षेत्रों की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।

इस बीच आमिर का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को भावुक कर दिया। आज रविवार (16 जून) को इंटरनेशल फादर्स डे के मौके पर आयरा ने अपने पिता का एक खास वीडियो शेयर किया है। वीडियो उनकी शादी के फंक्शन का है। इसमें आमिर बेटी के लिए गाना गाते हुए और उनकी आने वाली नई जिंदगी के लिए दुआ करते हुए दिख रहे हैं। आमिर मंच पर अपनी दूसरी एक्स वाइफ किरण राव और बेटे आजाद के साथ गाना गा रहे हैं। वे तीनों पहले ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ मूवी का ‘एक हजारों में मेरी बहना है…’ गाना गाते हैं।

बाद में आमिर अकेले ‘नीलकमल’ फिल्म का गाना ‘बाबुल की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले…’ गाते हैं। आमिर को गाता देखकर आइरा इमोशनल हो जाती हैं। ये संगीत सेरेमनी का वीडियो है। आमिर बेटी के जल्दी बड़े होने की बात कहते हुए भी दिख रहे हैं। बता दें आयरा और आमिर के बीच काफी मजबूत बोंडिंग है। आमिर के काम की बात करें तो हाल ही उन्होंने ‘सितारे जमीन पर’ की शूटिंग पूरी की है। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को आमिर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

ईशा देओल अपने पिता धर्मेंद्र के है बेहद करीब

धर्मेंद्र एक हरदिल अजीज एक्टर है। उन पर लोग खूब प्यार लुटाते हैं। 88 साल के हो चुके धर्मेंद्र अपने परिवार और फैंस के बहुत करीब हैं। वे सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी अपडेट देते रहते हैं और खास लम्हों की झलक फोटो और वीडियो के माध्यम से शेयर करते हैं। आज फादर्स डे पर उनकी बेटी ईशा देओल ने उन्हें भरपूर प्यार दिया है। ईशा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ईशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें धर्मेंद्र की कई वीडियो क्लिप्स शेयर की गई हैं। कहीं वो एक छोटे से कुत्ते के साथ खेलते दिख रहे हैं तो कहीं बेटी ईशा को प्यार को करते नजर आ रहे हैं। एक जगह तो धर्मेंद्र के आस-पास ईशा की बेटियां भी हैं। ईशा ने कैप्शन में लिखा, “आप बेस्ट हैं पापा। हैप्पी फादर्स डे पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।” बता दें कि ईशा इस साल अपने बिजनेसमैन पति भरत तख्तयानी से अलग हो गईं।

जहां तक धर्मेंद्र का सवाल है तो वे हमेशा परिवार की एकजुटता पर जोर देते दिखते हैं। धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं। ईशा और अहाना देओल, धर्मेंद्र व हेमा मालिनी की बेटियां हैं। धर्मेंद्र ने पहली शादी प्रकाश कौर से की थी, जिनसे उनके दो बेटे सनी और बॉबी तथा दो बेटियां अजीता व विजेता देओल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क