न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

YouTube से डिलीट होंगे India’s Got Latent के सभी 18 एपिसोड, साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने यूट्यूब को पत्र भेजकर इस शो के सभी एपिसोड्स को तुरंत डिलीट करने का निर्देश दिया है।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 4:58:45

YouTube से डिलीट होंगे India’s Got Latent के सभी 18 एपिसोड, साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर इलाहाबादिया ने भाग लिया था, जहां उन्होंने पैरेंट्स के बारे में एक आपत्तिजनक जोक मारा। इस जोक के बाद से सोशल मीडिया पर उनका विरोध तेज हो गया है। इस पूरे मामले पर अब साइबर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है और इस शो के सभी 18 एपिसोड्स को यूट्यूब से हटवाने का आदेश दिया है।

क्या है मामला?

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने यूट्यूब को पत्र भेजकर इस शो के सभी एपिसोड्स को तुरंत डिलीट करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही यूट्यूब से कहा गया है कि भविष्य में इस तरह के आपत्तिजनक कंटेंट की निगरानी की जाए और तुरंत हटाया जाए। साइबर पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में सख्त कदम उठा रहे हैं।

30 लोगों के खिलाफ FIR

इस मामले में अनिल कुमार पांडे ने साइबर पुलिस में 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पहले साइबर पुलिस ने शो के सभी एपिसोड्स की गहन जांच की और इसके बाद केस दर्ज किया। FIR दर्ज किए गए 30 लोग शो के जज पैनल के सदस्य रहे हैं। इसके अलावा, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रणवीर इलाहाबादिया के घर भी पहुंचकर छानबीन की। इसी दौरान, सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर और यूट्यूबर अपूर्वा मखीजा से भी साइबर पुलिस ने पूछताछ की। अपूर्वा मखीजा से करीब 2 घंटे तक पूछताछ की गई, क्योंकि उन्होंने भी शो में कुछ भद्दे और विवादास्पद कमेंट्स किए थे, यहां तक कि कंटेस्टेंट को गाली भी दी थी।

जमकर मचा है बवाल

यह विवाद अब काफी बढ़ चुका है और शो के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है। इंडियाज गॉट लेटेंट शो में कई स्टैंड अप कॉमेडियन्स और यूट्यूबर्स भाग लेते हैं, जो अपनी रोस्ट विधा से लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश करते हैं। हालाँकि, रणवीर इलाहाबादिया के इस शो में भाग लेने के बाद उनका जोक बहुत ही विवादित हो गया। उन्होंने पैरेंट्स पर एक जोक क्रैक किया था, जो मानवीय संवेदनाओं को ठेस पहुंचाने वाला था और समाज के मानवीय सीमाओं को लांघता हुआ नजर आया।

इसके बाद वीडियो का वायरल होना और सोशल मीडिया पर इसका विरोध होने लगा। कई प्रमुख सेलेब्रिटी, जैसे मनोज बाजपेयी, इम्तेयाज अली, सुनील पाल और मनोज मुंतशिर जैसे कलाकारों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे गलत ठहराया है। पूरे मामले ने सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच एक बड़ा बवाल मचा दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज
NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर
बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर
संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो
संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो