न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कास्टिंग काउच पर बोले इम्तियाज, समझौता करने से नहीं मिलता काम, आलिया से जुड़ा यह किस्सा किया शेयर

मनोरंजन जगत में लंबे समय से कास्टिंग काउच का शोर है। करिअर के शुरुआती दौर में कई एक्टर व एक्ट्रेस को इसका सामना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Nov 2024 11:54:02

कास्टिंग काउच पर बोले इम्तियाज, समझौता करने से नहीं मिलता काम, आलिया से जुड़ा यह किस्सा किया शेयर

मनोरंजन जगत में लंबे समय से कास्टिंग काउच का शोर है। करिअर के शुरुआती दौर में कई एक्टर व एक्ट्रेस को इसका सामना करना पड़ा है। जिस समय उनके साथ यह घटना होती है तब वे किसी न किसी कारण से इस बारे में नहीं बोल पाते, लेकिन कई सालों बाद इसका खुलासा करते हैं। अब मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने भी कास्टिंग काउच को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं। इम्तियाज का मानना है कि अगर आपको ऐसा लगता है कि समझौता करने से आपके फिल्मों में काम करने की संभावनाएं ज्यादा बढ़ जाएंगी, तो ये आपका भ्रम है।

इम्तियाज अली ने IFFI Goa में कहा कि मैं इस फिल्म इंडस्ट्री में करीब 15 से 20 साल से हूं। मैंने कास्टिंग काउच को लेकर काफी कुछ सुना है। एक लड़की आती है, वह डरी हुई है और उसे समझौता करने की जरूरत महसूस होती है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि अगर कोई महिला या लड़की 'नहीं' नहीं कह सकती, तो उसके सफल होने की संभावना जरूरी नहीं कि बढ़ जाएं। ऐसा नहीं है कि अगर कोई लड़की समझौता करती है, तो उसे रोल मिल ही जाए।

सबसे ज्यादा जरूरी है कि लड़की ना कहना सीखे। अगर वो अपनी इज्जत करेगी तो दूसरे उसका सम्मान करेंगे। मेरे जैसे और कई लोग अक्सर इस बारे में सोचते हैं कि क्या हम किसी को सीरियसली लेते हैं या नहीं। हमें किसी व्यक्ति को कास्ट करने के लिए उसका सम्मान करना होगा। मैंने तो कई बार ऐसा भी देखा है जो लोग काम पाने के लिए कई बार समझौता करते हैं, वो कई बार अपने करिअर से भी समझौता कर लेते हैं।

imtiaz ali,director imtiaz ali,filmmaker imtiaz ali,imtiaz casting couch,imtiaz actress,alia bhatt,actress alia bhatt,highway movie

इम्तियाज ने कहा, एक लड़का आलिया के आस-पास रहने की कोशिश कर रहा था...

इम्तियाज ने इस दौरान कुछ और बातें भी शेयर कीं। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन में तीन बार ऐसा हुआ जब मुझे मेरे सेट से लोगों (क्रू) को वापस भेजना पड़ा। मुझे याद है एक बार ऐसा ‘हाईवे’ के सेट पर हुआ था। हम एक गांव के पास आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा के साथ किसी हाईवे पर शूट कर रहे थे और उस वक्त (साल 2013) सही से वैनिटी वैन की व्यवस्था नहीं होती थी।

आलिया को कपड़े चेंज करने के लिए, बाथरूम के लिए अलग-अलग, असामान्य स्थानों पर जाना पड़ता था। एक बार मुझे सेट से एक लड़के को वापस भेजना पड़ा था क्योंकि वो लड़का इस दौरान आलिया के आस-पास रहने की कोशिश कर रहा था। तो हां, मेरे साथ एक फिल्ममेकर के तौर पर तीन बार ऐसा हुआ है, लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। समय बदल गया है, बहुत बदलाव आया है। अब हिरोइनें सेट पर बहुत सेफ हैं। अब पहले जैसा नहीं है।

बता दें इम्तियाज ने साल 2005 में आई फिल्म 'सोचा ना था' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इसके बाद इम्तियाज ने 'लव आजकल', 'हाईवे', 'जब वी मेट', 'जब हैरी मेट सेजल', 'लैला मजनूं' और 'लव आज कल' जैसी कई फिल्में बनाईं। इम्तियाज की पिछली फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' थी, जो इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसमें परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री