न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

8 साल बाद इस फिल्म से वापसी करेंगे इमरान खान! ‘खिचड़ी 2’ का टीजर जारी कर रिलीज डेट घोषित

‘जाने तू या जाने ना’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले एक्टर इमरान खान जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने की तैयारी में हैं। ये खबर खुद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Aug 2023 6:13:29

8 साल बाद इस फिल्म से वापसी करेंगे इमरान खान! ‘खिचड़ी 2’ का टीजर जारी कर रिलीज डेट घोषित

‘जाने तू या जाने ना’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले एक्टर इमरान खान जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने की तैयारी में हैं। ये खबर खुद दिग्गज एक्टर आमिर खान के भांजे इमरान ने एक पोस्ट शेयर करके दी है। हाल ही में इमरान की थ्रेड्स पोस्ट पर एक फैन ने कंमेट करके उनसे फिल्म 'लक 2' बनाने के लिए कहा था।

इस पर इमरान ने लिखा कि, 'इसकी चिंता किसी को भी हो सकती है; मैं आपकी बात सुन रहा हूं। और मैं इस पर काम कर रहा हूं। मेरे साथ इतना धैर्य रखने के लिए धन्यवाद।' इमरान द्वारा इस पोस्ट को शेयर करने के बाद से ही कयास लगाया जा रहा है कि वे जल्द ही दोबारा फिल्म 'लक 2' से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर सकते हैं। इमरान की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

कई यूजर्स ने उन्हें ‘जाने तू या जाने ना’, ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘ब्रेक के बाद’, ‘डेल्ही बेली 2’ के सीक्वल देखने की इच्छा व्यक्त की। पांच साल बाद इमरान को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते देख कई फैंस भावुक भी हो गए। उल्लेखनीय है कि इमरान आखिरी बार 'कट्टी-बट्टी' फिल्म में दिखे थे। यह फिल्म साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद से इमरान अचानक से ही गायब हो गए। यहां तक कि वे मीडिया के कैमरे से भी दूर रहते हैं।

imran khan,imran khan bollywood comeback,aamir khan,khichdi 2 movie,supriya pathak,farah khan

‘खिचड़ी’ का सीक्वल है ‘खिचड़ी 2’, फिल्म में हैं सीरियल के सभी मेन करेक्टर

एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक कपूर द्वारा निर्देशित 'खिचड़ी' फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। अब मेकर्स ने साल 2010 में आई ‘खिचड़ी’ के सीक्वल का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने ‘खिचड़ी 2’ की रिलीज डेट भी शेयर की। शुक्रवार को निर्माताओं ने फिल्म की तारीख की घोषणा के रूप में एक टीजर जारी किया। इसमें लोकप्रिय सीरियल ‘खिचड़ी’ के सभी मुख्य किरदार दिख रहे हैं।

कोरियोग्राफर व डायरेक्टर फराह खान ने खिचड़ी : द मूवी में एक कैमियो किया था। वे इस बार भी सुपर स्पेशल एपीयरेंस में दिखेंगी। आतिश कपाड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित व हैटसॉफ प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘खिचड़ी 2’ इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें सुप्रिया पाठक कपूर, राजीव मेहता, अनंग देसाई, वंदना पाठक, कीर्ति कुल्हारी और अभिनेता-निर्माता जमनादास मजेठिया (जेडी) और फराह जैसे पुराने कलाकारों को वापस लाया गया है।

आपको बता दें कि सीरियल 'खिचड़ी' 10 सितंबर 2002 को स्टार प्लस पर प्रसारित होना शुरू हुआ और 14 अप्रैल 2018 तक चला। इसकी लोकप्रियता देखते हुए जमनादास ने 'खिचड़ी' नाम से फिल्म भी बनाई जो 1 अक्टूबर 2010 को रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार