न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मां बनने के बाद से पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुजर रही हैं इलियाना, पार्टनर कर रहे पूरा सपोर्ट, शादी को लेकर कही यह बात

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज हिंदी और साउथ इंडियन सिनेमा में अपना नाम कर चुकी हैं। बॉलीवुड की बात करें तो इलियाना ‘बर्फी’, ‘फटा पोस्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Jan 2024 11:04:02

मां बनने के बाद से पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुजर रही हैं इलियाना, पार्टनर कर रहे पूरा सपोर्ट, शादी को लेकर कही यह बात

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज हिंदी और साउथ इंडियन सिनेमा में अपना नाम कर चुकी हैं। बॉलीवुड की बात करें तो इलियाना ‘बर्फी’, ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘हैप्पी एंडिंग’, ‘रुस्तम’, ‘मुबारका’, ‘बादशाहो’, ‘रेड’, ‘पागलपंती’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 36 वर्षीय इलियाना ने इन दिनों एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है और वह बच्चे और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इलियाना ने पिछले साल नन्हे मेहमान का स्वागत किया था।

इलियाना ने 1 अगस्त को बेटे को जन्म दिया। इसका नाम उन्होंने कोआ फिनिक्स डोलन रखा। इलियाना बेटा होने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव हैं और लगातार फोटो शेयर करती रहती हैं। अब एक इंटरव्यू में इलियाना ने खुलासा किया कि वह पोस्टपार्टम डिप्रेशन का सामना कर रही हैं। उन्होंने ये भी बताया जिंदगी के इस मोड़ पर उनके पार्टनर कैसे उनके साथ हैं और उन्हें डिप्रेशन से बाहर लाने के लिए बराबर सपोर्ट कर रहे हैं।

इलियाना ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मां का गिल्ट में रहना जैसा टॉपिक बहुत रियल है। मुझे याद है मैं अपने कमरे में थी और रोने लगी। मेरे पार्टनर ने मुझसे पूछा कि क्या हुआ तो मैंने उससे कहा कि मुझे पता है कि यह वाकई में बेवकूफी भरा लगता है लेकिन मेरा बेटा दूसरे कमरे में सो रहा है और मुझे उसकी याद आ रही है।

तो बच्चा होने के बाद आप इन गहरे इमोशंस से गुजरते हैं। मैं अभी भी इससे गुजर रही हूं। मैं शुक्रगुजार हूं कि माइकल डोलन इतने अमेजिंग पार्टनर हैं। मुझे उन्हें चीजें समझाने की जरूरत नहीं है। वे मुझे ब्रेक दिलाते हैं और बच्चे की देखभाल करते हैं। माइकल पहले दिन से पूरी शिद्दत से मेरे साथ हैं और प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने मेरा बहुत ख्याल रखा।

ileana d cruz,actress ileana d cruz,postpartum depression,michael dolan,ileana dolan,ileana son koa,ileana bollywood

इलियाना डी क्रूज ने पार्टनर माइकल डोलन पर लुटाया प्यार, कहा...

बता दें कि अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के काफी समय बाद इलियाना ने फैंस से माइकल डोलन को रूबरू कराया था। अब इलियाना ने बताया कि क्या वह वास्तव में माइकल के साथ शादी कर चुकी हैं। इलियाना ने कहा कि बहुत सारी अटकलें हैं। चलो इसे यहीं छोड़ दें। सच कहूं तो, मैंने यह तय नहीं किया है कि मैं अपने जीवन के इस हिस्से के बारे में कितनी बात करना चाहती हूं।

मैं अपने बारे में कही गई बातों को संभाल सकती हूं, लेकिन मैं उन लोगों के साथ सहज नहीं हूं, जो मेरे साथी या मेरे परिवार के बारे में बकवास बातें करते हैं। मैं बस इतना कह सकती हूं कि वह बेहद प्यारे हैं। वह एक बड़ा सपोर्ट हैं। जब मैं उनसे पहले दिन से मिली, तब से ही वह लगातार काम कर रहे हैं। मैं उनसे मिलकर खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं। उन्होंने मेरा इतना काम देखा है कि उन्हें सारे गाने याद हैं। वास्तव में वे मेरी फिल्मों के गानों के बोल मुझसे बेहतर जानते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम