न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देसी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनी IIFA Award Trophy, शोले के 50 साल पूरे, राजमंदिर में होगा प्रदर्शन

विश्व प्रसिद्ध आमेर महल के जलेबी चौक में आईफा अवार्ड ट्रॉफी रखी गई है। आमेर महल के अलावा अल्बर्ट हॉल समेत अन्य पर्यटक स्थलों पर भी आईफा अवार्ड ट्रॉफी रखी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 1:49:33

देसी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनी IIFA Award Trophy, शोले के 50 साल पूरे, राजमंदिर में होगा प्रदर्शन

राजधानी जयपुर में 8 और 9 मार्च को आईफा अवार्ड का 25वाँ वार्षिक शो आयोजित होने जा रहा है। बॉलीवुड-हॉलीवुड समेत वीआईपी हस्तियां आईफा अवार्ड समारोह में शामिल होंगी। आईफा अवार्ड समारोह से पहले राजधानी जयपुर में आईफा ट्रॉफी की रेप्लिका पहुंच चुकी है।

विश्व प्रसिद्ध आमेर महल के जलेबी चौक में आईफा अवार्ड ट्रॉफी रखी गई है। आमेर महल के अलावा अल्बर्ट हॉल समेत अन्य पर्यटक स्थलों पर भी आईफा अवार्ड ट्रॉफी रखी गई है। आईफा ट्रॉफी देसी- विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। पर्यटक आईफा ट्रॉफी के साथ सेल्फियां और फोटोग्राफ्स लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

आमेर महल अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक के मुताबिक आईफा अवार्ड की ट्रॉफी आमेर महल के जलेबी चौक में रखी गई है, जहां पर्यटक ट्रॉफी के साथ सेल्फी ले सकते हैं। आईफा अवार्ड ट्रॉफी देसी विदेशी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

जयपुर शहर में अन्य जगहों पर भी आईफा अवार्ड ट्रॉफी की रेप्लिका को रखा गया है। 8 और 9 मार्च को होने वाले आईफा अवार्ड समारोह में बॉलीवुड और हॉलीवुड समेत कई वीआईपी हस्तियां पहुंचेंगी। आईफा अवार्ड होने से वैश्विक स्तर पर राजस्थान की एक अलग पहचान बन जाएगी। जयपुर के विभिन्न पर्यटन स्थल आमेर फोर्ट, हवा महल, जंतर मंतर, अल्बर्ट हॉल समेत अन्य पर्यटक स्थलों पर आईफा अवार्ड ट्रॉफी को रखकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

शोले फिल्म के 50 साल का जश्न

जयपुर में शोले फिल्म की 50 साल का जश्न मनाया जाएगा। आईफा अवार्ड के तहत राजमंदिर सिनेमा में स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। राजमंदिर में 9 मार्च को शोले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी, जिसमें कई सिलेब्रिटीज भी शामिल होंगे। राजमंदिर सिनेमा के साथ ही शोले फिल्म को 50 साल पूरे होने जा रहे हैं। शोले फिल्म 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी। राज मंदिर सिनेमा काफी ऐतिहासिक माना जाता है। राज मंदिर सिनेमा का उद्घाटन 1 जून 1976 को हुआ था। शोले और राजमंदिर के 50 साल पूरे होने का जश्न जयपुर के लिए ऐतिहासिक पल होगा। सिनेमा प्रेमियों के लिए राजमंदिर सिनेमा काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। 8 मार्च को जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आईफा डिजिटल अवार्ड कार्यक्रम होगा। 9 मार्च को आईफा अवार्ड का ग्रांड फिनाले होगा, जिसमें भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ कार्यों और कलाकारों को आईफा अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

आईफा के सह-संस्थापक आंद्रे टिमिन्स ने कहा कि शोले सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावना है। यह एक अमर कृति है, जो आज भी कहानीकारों और दर्शकों को प्रेरित करती है और इसे सम्मान देने के लिए राजमंदिर से बेहतर स्थान और क्या हो सकता है? यह सिनेमाघर भी पांच दशकों से सिनेमा प्रेमियों की पसंदीदा जगह रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारतीय सिनेमा की आत्मा को एक भव्य वास्तुकला के चमत्कार के साथ जोड़ने का हमारा तरीका है। यह ऐसा क्षण होगा, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

iifa award trophy attraction,sholay 50 years anniversary,raj mandir display,iifa trophy in raj mandir,sholay movie 50th anniversary,sholay at raj mandir,iifa trophy for tourists,domestic foreign tourists raj mandir,iifa award trophy in rajasthan,sholay 50 years celebration in rajasthan

1975 में रिलीज हुई रमेश सिप्पी की फिल्म शोले आज भी भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म के किरदारों में जय-वीरू के रूप में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के अलावा गब्बर सिंह के रूप में अमजद खान और ठाकुर के रूप में संजीव कुमार ने काफी शोहरत बटोरी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ