न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 'आईसी 184 : द कंधार हाईजैक' का ट्रेलर रिलीज, करीना की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ का पोस्टर आया सामने

एक्टर विजय वर्मा जल्द ही अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज 'आईसी 184 : द कंधार हाईजैक' में नजर आएंगे। कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 Aug 2024 7:08:04

2 News : 'आईसी 184 : द कंधार हाईजैक' का ट्रेलर रिलीज, करीना की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ का पोस्टर आया सामने

एक्टर विजय वर्मा जल्द ही अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज 'आईसी 184 : द कंधार हाईजैक' में नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले ही सच्ची घटना पर आधारित इस सीरीज की पहली झलक सामने आई थी। अब मेकर्स ने आज सोमवार (19 अगस्त) को इसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया। ट्रेलर की शुरुआत प्लेन IC 184 के सीन के साथ होती है। इसमें कैप्टन विमान में बैठे सभी यात्रियों को सूचित करता है कि प्लेन हाईजैक हो चुका है।

वह यात्रियों को आश्वासन दिलाते हैं कि उनकी पूरी कोशिश है कि सभी को जल्द से जल्द घर पहुंचा सके। एक्ट्रेस दीया मिर्जा ये कहती हुई दिखाई देती हैं कि अगर थोड़ी देर और अमृतसर में प्लेन रुका रहता तो पैसेंजर्स को बचाने के लिए कमांडो एयरपोर्ट पर तैनात थे। विजय ‘शरण देव’ और दीया हेडलाइंस इंडिया की एडिटर शालिनी चंद्रा बनी हैं।

बता दें कि फिल्म की कहानी साल 1999 की है, जब इंडियन एयरलाइंस के एक प्लेन को 5 हथियारबंद आतंकवादियों ने हाईजैक कर लिया था और उसे सीधा अफगानिस्तान के कंधार ले गए थे। हाईजैक प्लेन में फ्यूल खत्म होने की वजह से उसे अमृतसर में रोका गया, लेकिन कुछ कारणों से वहां पर फ्यूल नहीं भरा जा सका। बाद में उसे लाहौर उतारा गया और वहां पर ईंधन भरवाया गया। आतंकियों ने प्लेन को एक हफ्ते तक बंधक बनाकर रखा था।

उल्लेखनीय है कि विजय ‘गली ब्वॉय’ से लेकर ‘डार्लिंग्स’, ‘लस्ट स्टोरीज 2’ और ‘मर्डर मुबारक’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग किरदार से फैंस का दिल जीत चुके हैं। विजय के अलावा इस सीरीज में राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा, पूजा गौर, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, अरविंद स्वामी, पंकज कपूर और मनोज पाहवा भी हैं। सीरीज 29 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

'द बकिंघम मर्डर्स' का टीजर कल होगा सामने, सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीज

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने पिछले साल मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'जाने जान' के साथ ओटीटी पर डेब्यू किया था। यह जोनर करीना के लिए काफी नया था, लेकिन उन्होंने कमाल की परफॉर्मेंस दी। करीना अब इसी जोनर की एक और फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में दिखाई देंगी। यह मर्डर मिस्ट्री है। मेकर्स ने आज सोमवार (19 अगस्त) को फिल्म का नया पोस्टर जारी किया। करीना फॉर्मल पैंट के साथ लॉन्ग ट्रेंच कोट पहनकर बर्फीली सड़कों पर चलती नजर आ रही हैं।

पोस्टर पर फिल्म से जुड़ी जानकारी के साथ ही इसकी रिलीज डेट लिखी हुई है। इसके अलावा बताया गया है कि टीजर कल ही रिलीज होने वाला है। पोस्टर काफी ध्यान खींचने के साथ ही दिलचस्पी जगा रहा है। हंसल मेहता इसके डायरेक्टर हैं, जिन्हें बांधे रखने वाली फिल्मों के लिए जाना जाता है।

इसकी प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं। करीना और एकता इससे पहले भी कई प्रोजेक्ट पर साथ काम कर चुकी हैं। 'द बकिंघम मर्डर्स' 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में करीना के साथ ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन भी हैं। इसका लेखन असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री