न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैफ के बेटे इब्राहिम के डेब्यू से पहले ही हाथ लगी दूसरी फिल्म, सोनू सूद ने शेयर किया फिटनेस वीडियो

एक्टर सैफ अली खान अभी बॉलीवुड में पूरी तरह से एक्टिव हैं। पिछले दिनों वे ‘आदिपुरुष’ फिल्म में नजर आए थे। उनकी पहली पत्नी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Sep 2023 12:07:10

सैफ के बेटे इब्राहिम के डेब्यू से पहले ही हाथ लगी दूसरी फिल्म, सोनू सूद ने शेयर किया फिटनेस वीडियो

एक्टर सैफ अली खान अभी बॉलीवुड में पूरी तरह से एक्टिव हैं। पिछले दिनों वे ‘आदिपुरुष’ फिल्म में नजर आए थे। उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह से हुई बेटी सारा अली खान भी कुछ ही सालों में अपने पैर जमा चुकी हैं। अब बारी है सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान की। लुक्स में काफी कुछ अपने पिता जैसे ही दिखने वाले इब्राहिम भी जल्द ही बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने वाले हैं। उनकी पहली फिल्म कश्मीर आतंकवाद पर आधारित सरजमीं है।

इब्राहिम एक सैनिक का रोल अदा करेंगे। इसमें एक्ट्रेस काजोल भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तले बन रही है। फिल्म के डायरेक्टर अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी हैं। इस बीच खबर है कि इब्राहिम के हाथ एक और फिल्म लग गई है। इसमें इब्राहिम एक रोमांटिक हीरो बनेंगे। मशहूर दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स ने इब्राहिम को कास्ट कर लिया है।

फिल्म को ‘जन्नत’ और ‘शिद्दत’ जैसी फिल्म बनाने वाले कुणाल देशमुख डायरेक्ट करेंगे। फिल्म का नाम फिलहाल ‘दिलेर’ रखा गया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इब्राहिम को इस रोमांटिक ड्रामा की स्क्रिप्ट इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने इसके लिए तुरंत हां कर दी। जल्द ही वो फिल्म साइन करने वाले हैं। शूटिंग इसी साल लंदन में शुरू होगी।

मियामी बीच पर कसरत करते दिखे एक्टर सोनू सूद

एक्टर सोनू सूद के चाहने वालों की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके काफी फॉलोअर्स हैं। सोनू भी अक्सर अपने वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस को अपडेट देते रहते हैं। अब सोनू का एक वीडियो सामने आया है। सोनू ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वे एक्साइज करते दिखे। वे खुद को फिट रखने के लिए अलग-अलग एक्सरसाइज कर रहे हैं। वे मियामी बीच पर हैं।

सोनू ने कैप्शन में ‘Miami’ लिखा है। साथ ही एक्सरसाइज करने वाली इमोजी भी लगाई है। सोशल मीडिया यूजर्स सोनू के इस वीडियो को देख उन पर प्यार बरसा रहे हैं। कोई उन्हें फिटनेस फ्रीक बता रहा है तो कोई दिल और फायर वाली इमोजी शेयर कर रहा है। हाल ही में सोनू ने पंजाब में नशे के बढ़ते जाल को लेकर दुख जताते हुए एक वीडियो शेयर किया था।

आपको बता दें कि कोरोनाकाल में सोनू ने बड़ी संख्या में लोगों की मदद की थी। काम के लिए दूसरे शहरों में आए लोगों को उनके घर पहुंचाया। गाड़ियों और खाने के साथ ही लोगों की हर जरूरत को पूरा किया। तब से लोग उन्हें गरीबों का मसीहा कहने लगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार