न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एक बार फिर पलक के साथ दिखे इब्राहिम, वीडियो वायरल, महेश बाबू ने रोमांटिक अंदाज में मनाया न्यू ईयर

एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने अभी फिल्मी दुनिया में एंट्री नहीं की है, लेकिन वे अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। इब्राहिम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Jan 2024 8:22:27

2 News : एक बार फिर पलक के साथ दिखे इब्राहिम, वीडियो वायरल, महेश बाबू ने रोमांटिक अंदाज में मनाया न्यू ईयर

एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने अभी फिल्मी दुनिया में एंट्री नहीं की है, लेकिन वे अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। इब्राहिम के लुक्स काफी कुछ अपने पिता से मिलते हैं और उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अटकलें जारी हैं। इब्राहिम की पर्सनल लाइफ भी मीडिया को लगातार खबर दे रही है। वे पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी एक्ट्रेस पलक तिवारी के साथ रिश्ते को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं।

हालांकि दोनों ने कैमरे के सामने कभी भी अपनी प्यार-मोहब्बत का इजहार नहीं किया, लेकिन उन्हें कई दफा साथ स्पॉट किया जा चुका है। अब दोनों एक बार फिर साथ नजर आए, जिससे उनकी रिलेशनशिप के रूमर्स को फिर से हवा मिल गई। दरअसल रविवार (31 दिसंबर) की रात उन्हें नए साल की पार्टी में एंट्री करते हुए देखा गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इब्राहिम पैपराजी को देखकर मुंह छिपा रहे हैं।

वे पलक के साथ कार की पिछली सीट पर बैठे हुए हैं। पलक फोन पर बिजी दिख रही हैं। वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें दिसंबर 2022 में पलक और इब्राहिम को पहली बार साथ स्पॉट किया गया था। तब भी दोनों पैपराजी को देखते ही मुंह छिपाने लगे थे। बता दें पलक बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं और उन्हें कुछ म्यूजिक वीडियो में भी काम करने का मौका मिला है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

साउथ इंडियन स्टार महेश बाबू की पत्नी हैं एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार महेश बाबू ने भी खास अंदाज में नए साल का जश्न मनाया। महेश ने नए साल का आगाज अपनी पत्नी एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर के साथ किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नम्रता के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। इसमें महेश, नम्रता को बाहों में लेकर उनके गाल पर किस करते हुए दिख रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए महेश ने कैप्शन में लिखा- “सहजता, हंसी, प्यार, एडवेंचर, ग्रोथ, हैप्पी न्यू ईयर 2024।”

इससे पहले 31 दिसंबर को महेश व नम्रता के साथ एक्टर वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल भी दिखाई दिए थे। नम्रता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, ये चारों नजर आए। नम्रता ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “2023 की आखिरी फोटो…मस्ती, लंच और गपशप…जब तक हम दोबारा न मिलें।”

महेश के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘गुंटूर कारम’ में दिखाई देंगे, जो 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ श्रीलीला, मीनाक्षी चौधरी, जगपति बाबू, जयराम और राम्या कृष्णन भी हैं। उल्लेखनीय है कि नम्रता और महेश की शादी साल 2005 में हुई थी। नम्रता (51) भी बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की छोटी बहन है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका