न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं सुभाष घई के साथ काम करना चाहता था, लेकिन उन्होंने फिल्म ऑफर नहीं की: आमिर खान

गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर से एक चैट सीजन के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने हिन्दी सिनेमा के कई निर्माता निर्देशकों के साथ काम किया है लेकिन उन्हें कभी भी हिन्दी सिनेमा शो मैन के रूप में ख्यात रहे निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने कभी कोई फिल्म ऑफर नहीं की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 2:59:06

मैं सुभाष घई के साथ काम करना चाहता था, लेकिन उन्होंने फिल्म ऑफर नहीं की: आमिर खान

हिन्दी सिनेमा में कई बेहतरीन अदाकार दर्शकों के सामने आए हैं जिन्होंने कौशल से दर्शकों को अपने साथ जोड़ने में सफलता प्राप्त की है। सितारों की इस लम्बी फेहरिस्त में अभिनेता आमिर खान भी शामिल हैं जिन्होंने अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी फिल्म निर्माण शैली से भी दर्शकों को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। आज उन्हें हिन्दी सिनेमा में मिस्टर परफेक्शनिट की उपाधि मिली हुई है।

आमिर खान आज भी सिनेमा में सक्रिय हैं। हालांकि बतौर अभिनेता उनकी आखिरी फिल्म वर्ष 2022 में आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इसके बाद उन्होंने निर्माता के तौर पर फिल्मों का निर्माण किया है। उनके द्वारा निर्मित गत वर्ष प्रदर्शित हुई फिल्म लापता लेडीज आस्कर की दौड़ में शामिल रही लेकिन असफल हुई। अब आईफा 2025 में इस फिल्म ने अपने नाम 10 पुरस्कार किए हैं। इनके साथ ही लापता लेडीज और आमिर खान फिर चर्चाओं में आ गए हैं।

आमिर खान कई बड़े निर्देशक-निर्माताओं के साथ काम कर चुके हैं। गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर से एक चैट सीजन के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने हिन्दी सिनेमा के कई निर्माता निर्देशकों के साथ काम किया है लेकिन उन्हें कभी भी हिन्दी सिनेमा शो मैन के रूप में ख्यात रहे निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने कभी कोई फिल्म ऑफर नहीं की।

आमिर खान ने कहा, मैं अपने समय में सफल निर्देशक सुभाष घई के साथ काम करना चाहता था, लेकिन उन्होंने मुझे कभी कोई फिल्म ऑफर नहीं की।

इससे पहले आमिर खान मुंबई में आयोजित ‘आमिर खान: सिनेमा का जादूगर’ फिल्म फेस्टिवल के लंच में शामिल हुए। इस दौरान आमिर ने फिल्म से जुड़े अपने कई अनुभव शेयर किए। कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर ने कहा, "कौन अपने दिमाग से 'दंगल' करता, जिसमें एक बूढ़े व्यक्ति की भूमिका थी, जो कुश्ती में अपनी बेटी से हार जाता है? आप जोखिम लेते हैं, कोई और नहीं ले सकता।"

आमिर ने कहा कि चयन करना एक ऐसी चीज है, जो उनके जीवन में बहुत पहले ही आ गई थी। अभिनेता ने कहा कि 'कयामत से कयामत तक' में अपनी शुरुआत के बाद अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट्स के लिए संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उस समय भी उन्होंने कई फिल्मों को 'ना' कहा था।

अभिनेता ने कहा, "मेरे सबसे बुरे समय में भी मैंने 'नहीं' कहने का साहस किया। अगर मैंने उस दिन समझौता कर लिया होता तो मेरा पूरा करियर समझौतों की एक सीरीज बन जाता।" उन्होंने कहा, "मुझे जीवन के सबसे बुरे समय में महेश भट्ट की एक फिल्म मिली। लेकिन मुझे वह फिल्म पसंद नहीं आई। मैंने हिम्मत की और महेश भट्ट को यह बात बताई।"

आमिर की गिनती हिंदी सिनेमा के एक ऐसे सुपरस्टार के रूप में की जाती है, जो प्रयोग करने की हिम्मत रखते हैं और ऐसी फिल्में करते हैं जो बॉक्स-ऑफिस और सांस्कृतिक प्रभाव दोनों के मामले में मानक स्थापित करने की क्षमता रखती हैं। उनकी बेहद लोकप्रिय फिल्मों की लिस्ट में 'अंदाज अपना अपना', 'रंग दे बसंती', 'सरफरोश', 'तारे जमीन पर', '3 इडियट्स', 'दिल चाहता है', 'दंगल' आदि के नाम शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी