न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋतिक ने जश्न मनाने के लिए सिगरेट पी तो पड़ गई भारी, परिणीति ने 8 वीडियो शेयर कर बताई ये बातें

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Jan 2024 6:51:08

2 News : ऋतिक ने जश्न मनाने के लिए सिगरेट पी तो पड़ गई भारी, परिणीति ने 8 वीडियो शेयर कर बताई ये बातें

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फैंस के बीच मूवी को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। ऋतिक ने फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ बॉडी से भी सबको दीवाना कर दिया है। उनका लुक देखकर हर कोई हैरान है कि 50 की उम्र में भी ऋतिक का फिजीक इतना कमाल का कैसे है लेकिन इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।

अब ऋतिक ने एक इंटरव्यू में अपनी फिजिकल स्ट्रेंथ को लेकर खुलकर बात की। ऋतिक ने 'फिल्म कंपेनियन' के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें फिल्म के लिए 3 तरह की फिजिकल स्ट्रेंथ से गुजरना पड़ा। ऋतिक ने कहा कि जब मैं ट्रांसफॉर्मेशन कर रहा था तो मुझे एक के बाद एक तीन गाने शूट करने थे, जिसका मतलब था कि कोई ईंधन नहीं था और मैं सिर्फ भाप पर चल रहा था। जब वह दिन आया और मेरा बॉडी शॉट पूरा हो गया, तो मैं बहुत खुश और राहत महसूस कर रहा था, लेकिन किसी भी चीज से मेरा पेट नहीं भर रहा था।

मैंने गाजर का हलवा और आइसक्रीम और भी बहुत सी चीजें खाई। मैंने ‘फाइटर’ के लिए इन सब चीजों को न खाने का प्लान बनाया था। लेकिन शूटिंग पूरी होने के बाद मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इसको कैसे सेलिब्रेट करूं। मैं सोच रहा था क्या करूं, मुझे क्या करना चाहिए? तो, मैंने सिगरेट उठाई और पीना शुरू कर दिया। मैं ये सोचकर सदमे में चला गया और यह अपने आपमें एक सीखने का अनुभव है क्योंकि एक हफ्ते में मेरी हार्ट बीट 45 से 75 तक बढ़ गई। धड़कन तेज धड़कने लगी थी तो मैं रुक गया। ऋतिक अब जल्द ही 'वॉर 2' की शूटिंग में जुट जाएंगे। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

परिणीति ने हाल ही में दी है अपनी पहली लाइव सिंगिंग परफोरमेंस

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपनी पहली लाइव सिंगिंग परफोरमेंस दी, जिसे फैंस ने खासा पसंद किया। अब परिणीति ने इसका अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने परफोरमेंस के पहले की फीलिंग कैसी थी और वे क्या सोच रही थीं, जैसी बातें अपनी लेटेस्ट पोस्ट में बताई। परिणीति ने कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए और लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा कि कैसे उन्होंने खुद को इस खास दिन के लिए तैयार किया।

परिणीति ने एक-एक कर उस दिन की भावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने 8 फोटो व वीडियो शेयर कर उनकी डिटेल दी। उन्होंने सबसे पहले लिखा, “एक नए म्यूजिशियन की लाइफ का एक दिन।” 1.“मेरी घबराहट को शांत करने के लिए @raghavchadha88 से कॉल पर बात की, जिससे असल में मदद मिली।’’ '2. “पहली बार मंच पर इन-ईयर अनुभव किया।” 3.“नहीं, मैं घबरा गई थी और गर्मी भी थी।” 4. “इस पर ज्यादा जोर नहीं दिया जा सकता। म्यूजिक मेरे मूड को इतना बेहतर बना देता है, जितना कोई और नहीं। क्या ये किसी और के लिए सच है?”

5. “ट्रेंड से भरी दुनिया में मुझे अपने पिंक फजी चप्पल/शू बहुत पसंद हैं।” 6. “पहले शो के लिए जब हम बाल और मेकअप में लगे तो बहुत सारी घबराहट हो रही थीं।” 7.“मुझे अपने आरामदायक चप्पल शूज पर भरोसा है। मुझे लगता है कि हर किसी को भरोसा नहीं होता।” 8.“हमारे मंच पर चलने से ठीक पहले।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका