न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋतिक रोशन और सबा आजाद के ब्रेकअप की अटकलों पर लगा विराम, मूवी देखने पहुंचा कपल, वीडियो हो रहा वायरल

एक्टर ऋतिक रोशन (50) प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ के कारण भी सुर्खियों में बने रहते हैं। सुजैन खान से तलाक के बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Jul 2024 11:09:02

ऋतिक रोशन और सबा आजाद के ब्रेकअप की अटकलों पर लगा विराम, मूवी देखने पहुंचा कपल, वीडियो हो रहा वायरल

एक्टर ऋतिक रोशन (50) प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ के कारण भी सुर्खियों में बने रहते हैं। सुजैन खान से तलाक के बाद ऋतिक लंबे समय से एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही थीं कि ऋतिक और सबा का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अब एक बार फिर दोनों साथ में स्पॉट किए गए, जिसके बाद उनकी ब्रेकअप की रूमर्स पर विराम लग गया है।

उन्होंने सामने आकर सभी की बोलती बंद कर दी और ये बता दिया कि उनके बीच सबकुछ बिल्कुल ठीक है। दोनों रविवार (28 जुलाई) शाम मुंबई में एक थिएटर के बाहर देखे गए। कहा जा रहा है कि दोनों मूवी डेट पर गए थे। वहां से दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

ऋतिक जहां ब्लैक कलर की हुड्डी और ब्लू डेनिम्स पहने चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं, तो वहीं सबा उनके पीछे-पीछे मास्क के साथ ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट्स पहने चल रही हैं। फिर सबा आकर ऋतिक को फोन पकड़ाती हैं और आगे आकर उनका हाथ थाम लेती हैं। फिर दोनों कपल गोल सेट करते हुए थिएटर के अंदर जाते हैं। फैंस ने यह नजारा देख राहत की सांस ली। पैपराजी विरल भयानी ने कपल का एक वीडियो शेयर किया है।

पिछले कुछ दिनों से ऋतिक फंक्शन-इवेंट में सबा के बगैर ही आ रहे थे नजर

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से ऋतिक और सबा को साथ नहीं देखा गया था। ऐसे में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। ऋतिक पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अकेले नजर आए। फिर हाल ही कोरियोग्राफर फराह खान की मां के गुजरने पर भी सबा के बजाय अपनी मां के साथ पहुंचे थे। साथ ही सोशल मीडिया यूजर ये भी कह रहे थे कि ऋतिक ने सबा के नए म्यूजिक इवेंट को पब्लिकली सपोर्ट भी नहीं किया, जबकि वे हमेशा ऐसा करते थे।

दोनों ने भले ही कभी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है, लेकिन लगभग पिछले डेढ़ साल में अक्सर ही उन्हें एक साथ देखा गया। हमेशा दोनों एक-दूसरे के साथ कहीं न कहीं स्पॉट हुए, जिससे जाहिर हो गया कि वे डेट कर रहे हैं। बता दें कि ऋतिक की एक्स वाइफ इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान थीं। दोनों का साल 2014 में तलाक हो गया। उनके दो बेटे भी हैं जो अपनी मां के साथ रहते हैं। सुजैन गुजरे जमाने के एक्टर संजय खान की बेटी हैं। सुजैन भी लंबे समय से अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका