न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलीज़ से पहले विवादों में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2, लगा यह गंभीर आरोप!

हाल ही में नेटिजेंस ने 'स्त्री 2' के पोस्टर को लेकर बातें शुरू कर दी हैं और दावा कर रहे हैं कि ये पोस्टर सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रेंजर थिंग्स 2' का कॉपी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 13 Aug 2024 4:05:16

रिलीज़ से पहले विवादों में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2, लगा यह गंभीर आरोप!

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' बुधवार यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हॉरर-कॉमेडी फिल्म के पहले पार्ट ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था, ऐसे में इससे भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित भी हैं, लेकिन इसकी रिलीज से पहले नया बवाल खड़ा हो गया है। हाल ही में नेटिजेंस ने 'स्त्री 2' के पोस्टर को लेकर बातें शुरू कर दी हैं और दावा कर रहे हैं कि ये पोस्टर सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रेंजर थिंग्स 2' का कॉपी है। दोनों काफी हद तक एक जैसे ही हैं। इन समानताओं को देखने के बाद से ही लोग 'स्त्री 2' मेकर्स की आलोचना कर रहे हैं।

मंगलवार को एक रेडिट यूजर ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बताया गया कि 'स्त्री 2' ने 'स्ट्रेंजर थिंग्स 2' के पोस्टर की 'नकल' की है और लिखा, 'प्रेरित या कॉपी किया गया?' स्ट्रेंजर थिंग्स 2 के पोस्टर की तरह 'स्त्री 2' के पोस्टर में भी नीले और नारंगी रंग के बैकग्राउंड का यूज किया गया है। इसमें फिल्म का शीर्षक लाल रंग से लिखा गया है। पोस्टर पर कलाकारों को भी पिरामिड फॉर्म में पेश किया गया है, जो कि 'स्ट्रेंजर थिंग्स 2' के पोस्टर में भी ठीक इसी तरह है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ ही बाकी कलाकार भी इसमें नजर आ रहे हैं। इन कलाकारों के हाव-भाव भी 'स्ट्रेंजर थिंग्स 2' के कलाकारों से मिलते-जुलते हैं।

horror comedy film stree 2,trolls,poster copy of hollywood film,stree 2 movie release date,stree 2 box office report,stree 2 first day box office collection,stree 2 100 crore,stree 2 advance booking

अब रेडिट यूजर्स ने 'स्ट्रेंजर थिंग्स 2' के पोस्टर की 'नकल' करने के लिए 'स्त्री 2' के निर्माताओं को बुरी तरह ट्रोल किया है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'बॉलीवुड में अब कुछ भी मौलिक नहीं है, यही कारण है कि व्यवसाय में गिरावट आई है।' वहीं एक और यीजर ने लिखा, 'यह वास्तव में कॉपी किया हुआ लगता है। यह समान भी नहीं है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक जैसा लेकिन अलग।' वहीं एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'वास्तव में कॉपी किया गया। चर्चा समाप्त।' एक ने तो हद ही कर दी और लिखा, 'चेहरे कितनी लो क्वालिटी में हैं। कम से कम कॉपी तो सही से करना चाहिए।'

बता दें, 'स्त्री 2' हिट हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री' का सीक्वल है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की 'वेदा' और अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' से टकराने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क