न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आसिम से ब्रेकअप के बाद चार धाम यात्रा पर निकलीं हिमांशी, इधर-एजाज और पवित्रा के रिश्ते में भी आई दरार!

‘बिग बॉस 13’ फेम एक्ट्रेस व सिंगर हिमांशी खुराना इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। हिमांशी ने पिछले दिनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Dec 2023 11:36:02

2 News : आसिम से ब्रेकअप के बाद चार धाम यात्रा पर निकलीं हिमांशी, इधर-एजाज और पवित्रा के रिश्ते में भी आई दरार!

‘बिग बॉस 13’ फेम एक्ट्रेस व सिंगर हिमांशी खुराना इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। हिमांशी ने पिछले दिनों आसिम रियाज संग रिश्ते को खत्म कर दिया है। हिमांशी अब आसिम संग ब्रेकअप के बाद चार धामा यात्रा पर निकल गई हैं। हिमांशी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जगन्नाथपुरी विद मां...चार धाम यात्रा।”

हिमांशी इस यात्रा पर मां के साथ पहुंची हैं। हिमांशी माथे पर तिलक लगाए भक्ति में लीन दिख रही हैं। हिमांशी ने जगन्नाथपुरी के दर्शन किए, जिसके बाद वह रुद्राक्ष की माला खरीदती नजर आ रही हैं। हिमांशी ने फ्रूट खाते हुए भी एक फोटो शेयर की है। इसमें वह स्टार जैसे दिखने वाले फ्रूट को दिखा रही हैं।

उल्लेखनीय है कि हिमांशी अलग धर्म होने की वजह से आसिम से अलग हो गई हैं। हिमांशी ने इसकी जानकारी एक पोस्ट के जरिए दी थी। हिमांशी और आसिम ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर नजदीक आ गए थे। उनका रिश्ता करीब 4 साल चला। हिमांशी हाल ही एक्टर गौतम गुलाटी के साथ नजर आई थीं, जिसके बाद फैंस ने अटकलें लगानी शुरू कर दी।

‘बिग बॉस 14’ से एक-दूसरे के करीब आए थे एजाज-पवित्रा

एक्टर एजाज खान और पवित्रा पुनिया के फैंस के लिए बुरी खबर है। कहा जा रहा है कि उनका रिश्ता खत्म होने के कगार पर है। 'टाइम्स नाऊ' की एक रिपोर्ट के मुताबिक पवित्रा और एजाज की लव स्टोरी खत्म होने जा रही है। दोंनों के बीच चीजें कुछ सही नहीं चल रही हैं। हालांकि वे साथ रह रहे हैं लेकिन फिर भी इनके बीच टेंशन का माहौल है।

सूत्रों के अनुसार दोनों हालांकि अपने रिश्ते को डूबने से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों ने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। बता दें कि एजाज और पवित्रा 3 साल से मुंबई के मलाड इलाके में साथ रह रहे हैं। कई इंटरव्यू में एजाज ने पवित्रा की तारीफ की है। दोनों को सोमवार (11 दिसंबर) की रात साथ में एक अवार्ड फंक्शन में भी देखा गया था।

उन्हें देखकर ऐसा नहीं लगा कि उनके रिश्ते में खटास आ गई है। एजाज, पवित्रा से 11 साल बड़े हैं। एजाज और पवित्रा साल 2020 में 'बिग बॉस 14' के दौरान साथ आए थे। शो के बाद दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज कर दिया था। दोनों की कई बार शादी की भी अफवाह उड़ी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे