न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

थिएटर में ‘गदर 2’ देखने के बाद हेमा ने दी यह रिएक्शन, सनी और अमीषा ने सफलता का ऐसे मनाया जश्न

सनी देओल की ‘गदर 2’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। यह फिल्म देओल परिवार में निकटता भी बढ़ाती नजर आ रही है। पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Aug 2023 12:04:27

थिएटर में ‘गदर 2’ देखने के बाद हेमा ने दी यह रिएक्शन, सनी और अमीषा ने सफलता का ऐसे मनाया जश्न

सनी देओल की ‘गदर 2’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। यह फिल्म देओल परिवार में निकटता भी बढ़ाती नजर आ रही है। पहले सनी की सौतेली बहन ईशा देओल ने ‘गदर 2’ की सफलता के बाद स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। इसमें सनी और बॉबी के साथ अहाना देओल भी पहुंचीं। धर्मेंद्र ने चारों भाई-बहन को साथ देखकर काफी खुशी जताते हुए यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था।

अब ईशा-अहाना की मां और धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी ‘गदर 2’ की जमकर तारीफ की है। दरअसल हेमा मुंबई में एक थिएटर में यह फिल्म देखने पहुंचीं। हेमा ब्लैक पैंट और पिंक कलर का टॉप पहने नजर आईं। साथ ही गले में प्रिटेंड स्कार्फ लिपटा दिखा। हेमा ने लाइट मेकअप करके बालों को ओपन किया हुआ था। हेमा ने फिल्म देखने के बाद कहा कि बहुत ही अच्छा लगा। मुझे जो उम्मीद थी वैसी ही थी।

काफी दिलचस्प है ये फिल्म। फिल्म देखकर मुझे ऐसा लगा कि ये 70 और 80 के दशक की उस जमाने की फिल्म के जैसा दौर है। अनिल शर्मा जी ने बहुत अच्छा डायरेक्शन किया है। सनी बेहतरीन हैं। उत्कर्ष ने भी बहुत अच्छा काम किया है। फिल्म भारत और पाकिस्तान के लिए एक अच्छा और स्ट्रॉन्ग मैसेज देती है।

Hema Malini,gadar 2,sunny deol,ameesha patel,esha deol,dharmendra,deol family,hema malini theater

स्टूडियो में केट काटने के साथ झूमे सनी-अमीषा

'गदर 2' जब से रिलीज हुई है, तब से ही उसने बॉक्सा ऑफिस पर गदर मचा रखा है। रिलीज के 8 दिन में 'गदर 2' ने 300 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कारोबार कर डाला। ऐसे में फिल्म की इस अपार सफलता को लेकर सनी देओल और अमीषा पटेल ने दिल खोलकर जश्न मनाया। इस खास मौके का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इसमें सनी व अमीषा केट काटकर फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाते दिखे। वे दुबई के एक स्टूडियो में मौजूद थे। दोनों ने ढोल और नगाड़ों के साथ सेलिब्रेट किया। इस खास मौके का लेटेस्ट वीडियो अमीषा ने शेयर किया है। दोनों के चेहरे पर साफ तौर पर खुशी दिख रही है। सनी ने भी एक पोस्ट शेयर की है। सनी हैप्पी मूड में हैं।

सनी ने कैप्शन लिखा, “वो कहते हैं कि प्यार को मापा नहीं जा सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि हर दिन, हर दिन आप सभी से बहुत प्यार मिल रहा है। ‘गदर 2’ और ‘तारा सिंह’ हमेशा के लिए ऋणी हैं। हिन्दुस्तान जिंदाबाद।” उल्लेखनीय है कि 'गदर 2' इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर ‘पठान’ है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत