न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘हीरामंडी’ फेम शर्मिन सेगल ने ट्रॉल होने पर तोड़ी चुप्पी, संजीदा शेख के साथ लड़की ने ऐसे की थी छेड़छाड़...

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ लगातार सुर्खियों में है। यह 1 मई को ओटीटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Jun 2024 7:39:12

2 News : ‘हीरामंडी’ फेम शर्मिन सेगल ने ट्रॉल होने पर तोड़ी चुप्पी, संजीदा शेख के साथ लड़की ने ऐसे की थी छेड़छाड़...

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ लगातार सुर्खियों में है। यह 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें ‘आलमजेब’ का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस शर्मिन सेगल (28) को लगातार ट्रॉल किया जा रहा है। लोग शर्मिन को एक्सप्रेशनलेस कहते हुए उनकी हंसी उड़ा रहे हैं। साथ ही उन्हें नेपोकिड बताकर घेर रहे हैं। अब शर्मिन ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। बता दें शर्मिन, भंसाली की भांजी हैं।

शर्मिन ने हाल ही में न्यूज 18 से बातचीत के दौरान कहा कि आखिर में हमारे दर्शक ही राजा हैं। बतौर क्रिएटिव पर्सन ये स्वीकार करना जरूरी है। उन्हें अपना ओपीनियन देने का पूरा अधिकार है, चाहे वो पॉजिटिव हो या नेगेटिव। यही वो चीज है जो मुझे ठीक रहने की दिशा देती है। ‘आलमजेब’ के रोल को मैंने अपना सब कुछ दिया है। हम हमेशा नेगेटिव बातों पर ही ध्यान देते हैं। लेकिन इसके साथ-साथ कई पॉजिटिव चीजें भी हैं, जिनके बारे में हम कभी बात नहीं करते।

शायद पॉजिटिव के बारे में बात करना उतना दिलचस्प नहीं होता होगा, जिस पर बात की जा सके। उल्लेखनीय है कि ‘हीरामंडी’ के कई कलाकार शर्मिन का बचाव कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि शर्मिन ने भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’, ‘बाजीराव-मस्तानी’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। एक्ट्रेस के रूप में उनकी पहली फिल्म साल 2019 में आई ‘मलाल’ थी, जिसमें उनके साथ जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी थे। शर्मिन, भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में असिस्टेंट डायरेक्टर थीं।

heeramandi the diamond bazaar,web series heeramandi,sanjay leela bhansali,sharmin segal,sharmin trolling,sanjeeda shaikh,sanjeeda molestation

एक्ट्रेस संजीदा शेख ने बताया नाइट क्लब का किस्सा

'हीरामंडी' में ‘वहीदा’ का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस संजीदा शेख (39) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है। संजीदा ने कहा कि मुझे एक घटना बहुत धुंधली-धुंधली सी याद है, लेकिन वो एक लड़की की घटना थी। मैं एक नाइट क्लब में थी। वहां पर एक लड़की गुजर रही थी और उसने मेरे ब्रेस्ट को छुआ और चली गई। इससे मैं शॉक में चली गई थी कि अभी मेरे साथ क्या हुआ है। अगर आप गलत रास्ते पर जा रहे हैं, तो आप इसकी परवाह किए बिना उस पर जा रहे हैं।

इसका पुरुषों या महिलाओं से कोई लेना-देना नहीं है, जो भी गलत है वो गलत है। अगर किसी महिला ने भी आपके साथ गलत किया है तो उसके बारे में बताइए। क्योंकि मुझे लगता है कि पीड़ित होने का दिखावा करना बहुत ही वाहियात चीज है। संजीदा इस घटना से सदमे में आ गई थीं। इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि इसने उन्हें कई चीजों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि संजीदा ने साल 2003 में 'बागबान' फिल्म से डेब्यू किया था। वह कई तमिल, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें छोटे पर्दे पर 'क्या होगा निम्मो का', 'कयामत', 'क्या दिल में है', 'पिया का घर प्यारा लगे' जैसे शो में देखा गया। संजीदा की पर्सनल लाइफ देखें तो उन्होंने शादी के 12 साल बाद 2020 में एक्टर आमिर अली को तलाक दे दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क