न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हेजल ने युवी के बर्थडे पर लिखा ये प्यारा नोट, सिद्धार्थ को जन्मदिन पर शहनाज के भाई ने किया याद

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह आज मंगलवार (12 दिसंबर) को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत के लिए टी20 और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Dec 2023 6:44:01

2 News : हेजल ने युवी के बर्थडे पर लिखा ये प्यारा नोट, सिद्धार्थ को जन्मदिन पर शहनाज के भाई ने किया याद

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह आज मंगलवार (12 दिसंबर) को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत के लिए टी20 और वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे युवी बहुत लोकप्रिय हैं। उन्हें इस मौके पर फैंस, क्रिकेट वर्ल्ड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। युवराज की पत्नी एक्ट्रेस हेजल कीच ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत पोस्ट शेयर कर उन पर प्यार बरसाया है।

हेजल ने अपने दोनों बच्चों ओरियन और ऑरा के साथ का एक शानदार कलेक्शन शेयर किया है। हेजल ने कैप्शन में लिखा, “गॉड मुझे तुमसे प्यार है। हमारे बच्चे आपसे प्यार करते हैं। भगवान इस दिन के लिए आपको आशीर्वाद दें। इस दिन आपका जन्म हुआ था। आप एक शानदार डैडी, पति, दोस्त और आपका पार्टनर होना कितने सौभाग्य की बात है। आप हर किसी को बहुत कुछ देते हैं और मुझे आशा है कि आप दुनिया का सारा प्यार पाएंगे, आपके लिए है।”

एक्ट्रेस नेहा धूपिया के पति व दिवंगत दिग्गज स्पिनर रहे बिशन सिंह बेदी के बेटे एक्टर अंगद बेदी ने भी एक वीडियो शेयर कर उन्हें विश किया। अंगद ने लिखा, “9 और 11 साल की उम्र से चायल में अपने पसंदीदा ट्रैक ‘मुकाबला सुभानाला लैला’ पर डांस करने से लेकर अब अपना खुद के लैलास और बच्चे तक, हमने एक लंबा सफर तय किया है! मैदान के अंदर और बाहर की यादों के लिए धन्यवाद! कोई दूसरा युवराज सिंह कभी नहीं होगा!.

इसके साथ ही नेहा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो हमारे चैंपियन...आपके रास्ते में केवल प्यार और अधिक प्यार आ रहा है सर।” सोमवार देर रात युवी ने बर्थडे का जश्न मनाया। उनके साथ सचिन तेंदुलकर, नेहा धूपिया, कुणाल खेमू नजर आए। नेहा ने पार्टी की कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त थे शहनाज के भाई शहबाज गिल

आज 12 दिसंबर को दिवंगत युवा एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की बर्थ एनिवर्सरी है। अगर वे जिंदा होते तो 43 साल के हो जाते। सिद्धार्थ ने ‘बिग बॉस-13’ का खिताब जीता था। वे टीवी की दुनिया के मशहूर सितारे थे। हालांकि दो साल पहले हार्ट अटैक से उनकी आकस्मिक मौत ने सभी को चौंका दिया था। फैंस आज तक उन्हें भूले नहीं हैं और वे सोशल मीडिया के माध्यम से उनके लिए अपनी भावनाएं जताते रहते हैं।

सिद्धार्थ और एक्ट्रेस शहनाज गिल का रिश्ता खूब सुर्खियों में रहा था। इस बीच शहनाज के भाई शहबाज ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त सिद्धार्थ के लिए खूबसूरत पोस्ट शेयर की है। शहबाज ने सिद्धार्थ के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो शेर, मैं अपने आपको बहुत किस्मत वाला समझता हूं कि आप मेरी जिंदगी का हिस्सा रहे, आशा है कि स्वर्ग में आप अच्छा समय बिता रहे होंगे। एक बार फिर जन्मदिन की बधाई।”

12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ ने करिअर की शुरुआत साल 2008 में 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से की थी। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पहचान टीवी सीरियल 'बालिका वधू' से मिली थी, जिसने उन्हें स्टारडम तक पहुंचाया। इससे पहले सिद्धार्थ ने मॉडलिंग की दुनिया में भी बेस्ट मॉडल का खिताब जीता था। एक्टर ने 2 सितंबर 2021 को दुनिया को अलविदा कह दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे