न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Haq Box Office Day 2: यामी गौतम-इमरान हाशमी की ‘हक’ ने मचाया धमाल, दूसरे दिन कमाई में हुई जबरदस्त ग्रोथ — जानें पूरी रिपोर्ट

यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन शानदार उछाल दर्ज किया। फिल्म ने अब तक कुल ₹5.10 करोड़ की कमाई की है। सशक्त कहानी और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते दर्शक फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Nov 2025 1:09:37

Haq Box Office Day 2: यामी गौतम-इमरान हाशमी की ‘हक’ ने मचाया धमाल, दूसरे दिन कमाई में हुई जबरदस्त ग्रोथ — जानें पूरी रिपोर्ट

यामी गौतम और इमरान हाशमी स्टारर ‘हक’ ने सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को बेहतरीन रिव्यू और दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म का क्रेज बढ़ता ही जा रहा ह, और इसका सीधा असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिखा है। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला है।

दूसरे दिन ‘हक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘हक’ ने रिलीज के दूसरे दिन लगभग ₹3.35 करोड़ की कमाई की है। हालांकि आधिकारिक आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन शुरुआती ट्रेंड से साफ है कि फिल्म का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। पहले दिन की तुलना में फिल्म ने 100% से भी अधिक ग्रोथ दर्ज की, जिससे अब तक का कुल कलेक्शन ₹5.10 करोड़ तक पहुंच गया है। बता दे, फिल्म ने पहले दिन 1.75 करोड़ की कमाई की थी।

यामी गौतम ने जताया आभार

दूसरे दिन की सफलता पर यामी गौतम ने दर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। CineHub द्वारा एक्स (X) पर किए गए पोस्ट में लिखा गया — “अच्छी फिल्म हमेशा अपनी ऑडियंस ढूंढ़ ही लेती है। ‘हक’ ने दूसरे दिन 100% से अधिक ग्रोथ दर्ज की है।” इस पर यामी गौतम ने जवाब दिया — “अच्छे इरादों से बनी फिल्म आखिरकार अपने दर्शक खुद बना लेती है। शुक्रिया।”

सशक्त कहानी, दमदार संदेश

‘हक’ एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म है जो महिलाओं के अधिकारों और न्याय की लड़ाई को गहराई से दिखाती है। फिल्म की कहानी शाजिया बानो नाम की महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति अब्बास खान के खिलाफ अदालत में इंसाफ की मांग लेकर जाती है। शाजिया अपने और अपने बच्चों के लिए न्याय और उचित मुआवजे की लड़ाई लड़ती है। यह कहानी 1985 के मशहूर शाह बानो केस से प्रेरित है, जिसने देशभर में महिलाओं के अधिकारों पर नई बहस छेड़ दी थी।

निर्देशन और प्रदर्शन

फिल्म का निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है, जिन्होंने कहानी को बेहद संवेदनशीलता और गहराई से पेश किया है। यामी गौतम ने शाजिया बानो के किरदार में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दिल जीत लिया है, वहीं इमरान हाशमी ने अपने सधे हुए अभिनय से कहानी को मजबूती दी है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खासा प्रभावित कर रही है।

प्रमोशन और दर्शकों की प्रतिक्रिया

फिल्म के प्रमोशन में यामी और इमरान ने कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों कलाकार थिएटर्स में जाकर दर्शकों से मिले और उनकी प्रतिक्रियाएं सुनीं। कई फैंस इस दौरान इमोशनल हो गए, जिन्हें यामी ने स्नेहपूर्वक संभाला। यह साफ है कि ‘हक’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भावनाओं और संवेदनाओं का मिश्रण है जिसने दर्शकों के दिल को छू लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड