न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘हमारे बारह’ अब इस दिन होगी रिलीज, रोहित की नजर में ये होंगे ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के फाइनलिस्ट

दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर अभिनीत फिल्म 'हमारे बारह' की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Jun 2024 8:24:27

2 News : ‘हमारे बारह’ अब इस दिन होगी रिलीज, रोहित की नजर में ये होंगे ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के फाइनलिस्ट

दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर अभिनीत फिल्म 'हमारे बारह' की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला इसके पक्ष में आया है। कोर्ट के फैसले के बाद निर्माताओं ने तुरंत फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित कर दी। यह अब 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की टीम ने अनुरोध किया है कि झारखंड, रांची में पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की सख्त निगरानी लागू करें।

इसका उद्देश्य गलत सूचना और झूठी कहानियों के प्रसार को रोकना है जो फिल्म के संदेश को विकृत कर सकती हैं। निर्माताओं ने कुछ समुदायों की चिंताओं को भी संबोधित किया है और इस बात पर जोर दिया है कि फिल्म किसी भी समूह को नकारात्मक रूप से चित्रित नहीं करती है। उल्लेखनीय है कि फिल्म पहले 7 जून को रिलीज होने वाली थी। इसमें मनोज जोशी और परितोष त्रिपाठी जैसे कलाकार भी हैं।

'हमारे बारह' की पृष्ठभूमि उत्तर प्रदेश पर आधारित है और जनसंख्या वृद्धि के जटिल प्रभावों, इसके सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभावों की जांच करती है। फिल्म रवि एस गुप्ता, बीरेंद्र भगत, संजय नागपाल और शेओ बालक सिंह द्वारा सह-निर्मित व त्रिलोक नाथ प्रसाद सह-निर्माता हैं। इसके डायरेक्टर कमल चंद्रा हैं और इसकी पटकथा राजन अग्रवाल ने लिखी है। फिल्म में ‘मंजूर अली खान संजरी’ की कहानी है।

बच्चों को बार-बार जन्म देने के कारण उसकी पहली बीवी की मौत हो जाती है। लेकिन वो दूसरी बीवी से भी बच्चे पैदा करना जारी रखता है और जब उसकी बीवी छठी बार गर्भवती होती है तो, डॉक्टर उसे चेतावनी देते हैं कि उसकी पत्नी को जान का खतरा है और उसका गर्भपात करवा देना चाहिए। लेकिन फिर भी मंजूर इससे इनकार कर देता है। उसकी बेटी अल्फिया सौतेली मां को बचाने की ठानती है और गर्भपात करवाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाती है।

hamare baarah,hamare baarah movie,annu kapoor,bombay high court,hamare baarah release date,khatron ke khiladi 14,rohit shetty,shalin bhanot

रोहित शेट्टी ने शालीन भनोट को बताया खिताब का प्रबल दावेदार

फैंस बेसब्री से रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। यह शो कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होता है। इस बार इसका 14वां सीजन है। इसमें दर्शकों को काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। रोहित नए खिलाड़ियों के साथ नई लोकेशन पर शूटिंग कर रहे हैं। कुछ दिन पहले रोहित ने इंस्टाग्राम पर पहले स्टंट की फोटो भी शेयर की थी।

अब हाल ही में ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ की पल-पल की अपडेट देने वाले एक इंस्टाग्राम पेज ने जानकारी शेयर करते हुए बताया कि रोहित ने कंटेस्टेंट शालीन भनोट की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्हें उनके अंदर एक विनर नजर आता है। इस इंस्टाग्राम पेज ने ये भी दावा किया कि रोहित ने शालीन को फाइनलिस्ट भी बताया।

उल्लेखनीय है कि शालीन ने एक्ट्रेस दलजीत कौर के साथ शादी की थी। उनका तलाक हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले आसिम रियाज को रोहित से बदतमीजी करने के बाद शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, लेकिन उन्होंने गलती के लिए माफी मांगी, जिसके बाद उन्हें एक और मौका दिया गया है। शो जुलाई के मध्य से ऑन एयर होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क