न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोविंदा की तबीयत पर बड़ा अपडेट, पत्नी सुनीता आहूजा ने बताई पूरी सच्चाई, बेहोश होने की असली वजह का किया खुलासा

गोविंदा की तबीयत को लेकर फैन्स की चिंता के बीच पत्नी सुनीता आहूजा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक्टर बेहोश क्यों हुए और अब उनकी सेहत कैसी है। अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद गोविंदा ने खुद भी पूरी स्थिति समझाई। जानिए ताज़ा हेल्थ अपडेट और उनकी आने वाली फिल्म दुनियादारी से जुड़ी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Nov 2025 12:21:15

गोविंदा की तबीयत पर बड़ा अपडेट, पत्नी सुनीता आहूजा ने बताई पूरी सच्चाई, बेहोश होने की असली वजह का किया खुलासा

फिल्मी दुनिया के दिग्गज सितारे गोविंदा हाल ही में अचानक घर पर गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। फैंस के बीच उनकी सेहत को लेकर भारी चिंता फैल गई थी। हालांकि डॉक्टरों की जांच और जरूरी परीक्षणों के बाद अगले ही दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने खुद आगे आकर गोविंदा की हेल्थ कंडीशन और बेहोशी के कारण पर विस्तार से बात की है।

अब कैसी है गोविंदा की हालत? सुनीता ने बताया पूरा मामला

सुनीता आहूजा ने अपने हालिया यूट्यूब व्लॉग में गोविंदा की सेहत को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि एक्टर अब पूरी तरह ठीक हैं और पहले की तरह सक्रिय हैं। उन्होंने कहा, “गोविंदा बिल्कुल फिट और हेल्दी हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म दुनियादारी की तैयारी में काफी मेहनत कर रहे थे। उसी दौरान अत्यधिक थकान के चलते वे बेहोश हो गए।”

सुनीता ने यह भी बताया कि उन्हें गोविंदा के अस्पताल जाने की खबर मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए ही पता चली थी क्योंकि वह उस समय बाहर थीं।

उन्होंने आगे कहा, “मैं घर लौटी तो एक इंटरव्यू देखा जिसमें बताया गया था कि ओवर-वर्कआउट की वजह से उन्हें थकावट हो गई थी। लेकिन अब सब कुछ नॉर्मल है। घबराने की कोई बात नहीं है।”

अस्पताल से लौटने पर गोविंदा ने क्या कहा था?

घटना के बाद गोविंदा को देर रात करीब 1 बजे अस्पताल लाया गया था, जिसकी पुष्टि उनके करीबी मित्र और लीगल एडवाइज़र ललित बिंदल ने भी की। डॉक्टर से फोन पर सलाह लेने के बाद उन्हें प्राथमिक दवाइयाँ दी गईं, लेकिन पूरी निगरानी के लिए उन्हें इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया।

डिस्चार्ज होने के बाद जब गोविंदा मीडिया से मिले, तो वे ब्लेज़र, टर्टल-नेक टी-शर्ट और सनग्लासेस में हमेशा की तरह स्टाइलिश नजर आए। उन्होंने बताया, “मैंने अपनी क्षमता से ज़्यादा ट्रेंनिंग कर ली थी। शरीर पर अनावश्यक दबाव डाला और इसी वजह से मैं बेहोश हो गया।”

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “योग और प्राणायाम ज़रूर करें। यही मेरी रिकवरी में सबसे ज़्यादा मदद कर रहे हैं। मैं जिन दिक्कतों से गुज़रा, उससे यही सीखा कि योग बहुत ज़रूरी है।”

वर्क फ्रंट: जल्द दिखाई देंगे बड़े पर्दे पर

पेशेवर मोर्चे पर गोविंदा की वापसी की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है। वह जल्द ही फिल्म ‘दुनियादारी’ में नज़र आने वाले हैं, जो लंबे समय बाद उनकी सिल्वर स्क्रीन पर वापसी मानी जा रही है। हालांकि फिल्म की कहानी, किरदार और रिलीज़ डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड