न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गोविंदा की बेटी टीना इस बयान को लेकर हो गईं ट्रॉल, ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के प्रोमो में दिखे ये नए कंटेस्टेंट

अभिनेता गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने एक ऐसा बयान दिया है, जिस पर बवाल मच गया। टीना हाल ही अपनी मां सुनीता आहूजा के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Dec 2024 12:57:25

2 News : गोविंदा की बेटी टीना इस बयान को लेकर हो गईं ट्रॉल, ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के प्रोमो में दिखे ये नए कंटेस्टेंट

अभिनेता गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने एक ऐसा बयान दिया है, जिस पर बवाल मच गया। टीना हाल ही अपनी मां सुनीता आहूजा के साथ एक इंटरव्यू का हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के विभिन्न पहलुओं पर बात की। टीना ने दावा किया कि पीरियड्स क्रैम्प सिर्फ मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों की लड़कियों की प्रॉब्लम है। टीना ने हॉटरफ्लाई को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि मैं ज्यादातर चंडीगढ़ में ही रही हूं और मैंने सिर्फ बॉम्बे और दिल्ली की लड़कियों को क्रैम्प के बारे में बात करते सुना है।

आधी समस्या इन सर्कल्स को सेट करने से होती है, जो इस प्रॉब्लम के बारे में बात कर रहे हैं। ऐसे में कभी-कभी जिन लोगों को क्रैम्प नहीं होते है, वे भी साइकोलॉजिकली रूप से इसे महसूस करना शुरू कर देते हैं। पंजाब और दूसरे छोटे शहरों में महिलाओं को पता ही नहीं चलता कि उन्हें कब मासिक धर्म आता है कब मेनोपॉज होता है। उन्हें कुछ भी महसूस नहीं होता। मेरा शरीर बहुत देसी है। मुझे पीठ दर्द और क्रैम्प महसूस नहीं होते, 28 दिन का चक्र। लेकिन मैंने देखा है कि लड़कियां हमेशा क्रैम्प महसूस करने की बात करती हैं।

आप घी खाते हैं, अपनी डाइट को सही रखते हैं, बेवजह की डाइटिंग न करें और अच्छी नींद लेते हैं तो सब कुछ सामान्य हो जाता है। ज्यादातर लड़कियां डाइटिंग के प्रति अपने जुनून के कारण ही पीड़ित होती हैं। इस इंटरव्यू की एक क्लिप रेडिट पर शेयर किया गया, जिसका कैप्शन था, “पीरियड्स का दर्द असली नहीं है, दोस्तों! गोविंदा की पत्नी और बेटी पर भरोसा करो।” इसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर टीना को जमकर ट्रॉल कर रहे हैं। देखिए लोगों ने कैसे-कैसे कमेंट किए :- “मैंने अपनी नजदीकी महिलाओं को यह दर्द झेलते देखा है, तो शायद यह हर महिला के लिए अलग हो सकता है, लेकिन इसे पूरी तरह से नकारना बेहद अजीब है।”,

“यह कहा जाता है कि मूर्ख हमेशा अपनी अज्ञानता को गर्व से पहनते हैं। ये दोनों इसके आदर्श उदाहरण हैं।”, “तुम एक महल में पली-बढ़ी हो और फिर एक पॉडकास्ट में जाकर यह बताती हो कि लोगों का दर्द फालतू है। एक महिला के तौर पर, मुझे गुस्सा आ रहा है।”, “मैंने अपनी जिंदगी में इससे ज्यादा बेवकूफी नहीं सुनी। हर किसी का शरीर अलग होता है और हर किसी की समस्या भी।”

govinda,actor govinda,tina ahuja,sunita ahuja,govinda tina,tina period pain,tina cramp,laughter chefs,laughter chefs 2,bharti singh,rubina dilaik,rahul vaidya,bigg boss

‘लाफ्टर शेफ्स’ के प्रोमो हुए जारी, कुकिंग-कॉमेडी शो का पहला सीजन रहा था सुपरहिट

कलर्स टीवी का कुकिंग-कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ का पहला सीजन जबरदस्त रूप से हिट रहा। यह इसी साल आया था। अब शो का दूसरा सीजन दस्तक देने के लिए तैयार है। मेकर्स ने शनिवार (28 दिसंबर) रात इसका प्रोमो वीडियो जारी कर दिया। प्रोमो में ‘बिग बॉस’ का खिताब जीत चुकीं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को सिंगर राहुल वैद्य के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। दूसरे प्रोमो में BB OTT 2 जीत चुके एल्विश यादव नजर आ रहे हैं।

मेकर्स ने एक और प्रोमो जारी किया, जिसमें BB 17 की कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा को कॉमेडियन सुदेश लहरी के साथ कुकिंग करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा BB 17 के कंटेस्टेंट रह चुके समर्थ जुरेल के साथ अभिषेक कुमार कुकिंग करते दिखे। सलमान के शो में अभिषेक और समर्थ के बीच काफी झगड़ा होता था।

अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ तक जड़ दिया था। भारती सिंह दोबारा शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगी। हाल ही में भारती और मन्नारा BB 18 के वीकेंड का वार में पहुंची थीं। इस दौरान भारती ने कंफर्म किया था कि ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट मन्नारा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ