न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : माधुरी के कहने पर गोविंदा-सुनीता ने रचाई शादी, वीडियो वायरल, करण की पार्टी में पहुंचे दिग्गज सितारे

फैंस दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता पर खूब प्यार लुटाते हैं। इन दिनों टीवी की दुनिया में कई ऐसे रियलिटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Mar 2024 11:43:46

2 News : माधुरी के कहने पर गोविंदा-सुनीता ने रचाई शादी, वीडियो वायरल, करण की पार्टी में पहुंचे दिग्गज सितारे

फैंस दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता पर खूब प्यार लुटाते हैं। इन दिनों टीवी की दुनिया में कई ऐसे रियलिटी शो आते हैं, जिनमें यह प्यारी जोड़ी सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में पहुंचती है। दोनों के बीच हंसने-हंसाने वाली जबरदस्त केमेस्ट्री नजर आती है। अब वे एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए ‘डांस दीवाने 4’ के सेट पर दिखेंगे। खास बात ये है कि वे शो में फिर से शादी करेंगे।

दरअसल शो का नया प्रोमो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें शो की जज 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अफसोस जताते हुए बोलती हैं, “गोविंदा जी, आपकी शादी कब हुई, कुछ पता ही नहीं चला।” तब सुनीता कहती हैं कि हमारी शादी की कोई भी फोटो नहीं है। इस पर माधुरी बोलती हैं, “फोटोज नहीं हैं तो क्या हुआ, डांस दीवाने का परिवार है। आज हम आपकी वरमाला करवाएंगे।”

इसके बाद, सेट पर पूरी टीम जमा हो जाती है और फिर गोविंदा व सुनीता एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। कपल ने ट्विनिंग करते हुए पिंक ड्रेस पहनी है। गौरतलब है कि गोविंदा ने सुनीता से साल 1987 में गुपचुप शादी रचाई थी क्योंकि उन्हें डर था कहीं यह बात फैलने पर उनका करिअर खत्म ना हो जाए। उनके एक बेटा यशवर्धन और बेटी टीना आहूजा हैं। गोविंदा 60 साल के हो चुके हैं और इन दिनों कम ही फिल्मों में नजर आते हैं। गोविंदा ने माधुरी के साथ भी कुछ फिल्मों में काम किया है।

करण जौहर ने घर में आयोजित की पार्टी, तमन्ना-विजय और मलाइका-अर्जुन भी पहुंचे

फिल्ममेकर करण जौहर ने बुधवार (20 मार्च) को अपने घर पार्टी रखी थी। इसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की। अनिल कपूर ऑल ब्लैक लुक में पहुंचे थे। अनिल ने कार में बैठे-बैठे कई पोज दिए। अनिल की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने व्हाइट कलर की ड्रेस में एलिगेंट लुक फ्लॉन्ट किया। उन्होंने सिर पर ब्राउन कैप से लुक पूरा किया। तमन्ना भाटिया स्टाइलिश अवतार में पार्टी का हिस्सा बनीं।

उन्होंने ग्रीन कलर का फुल स्लीव टॉप पहना था। तमन्ना के बॉयफ्रेंड एक्टर विजय वर्मा कलरफुल शर्ट में डैशिंग लग रहे थे। ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी भी नजर आई। ऋचा ने कैमरे के लिए स्माइल किया, जबकि अली के चेहरे पर मास्क था। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर स्टाइलिश अवतार में एक गाड़ी में पहुंचे। जहां मलाइका ग्रीन कलर के आउटफिट में दिखाई दीं, तो वहीं अर्जुन ने ऑल ब्लैक लुक में कहर ढाया।

‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ग्रीन कलर की सिजलिंग ड्रेस में बेहद सुंदर लग रही थीं। तृप्ति ने सटल मेकअप और लाइट लिपशेड के साथ लुक कंप्लीट किया। एक्ट्रेस सारा अली खान देसी लुक में पहुंचीं। हाल ही सारा की फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ रिलीज हुई थी और अब ‘ऐ वतन मेरे वतन’ की बारी है। फिल्ममेकर और डायरेक्टर फराह खान ने रेड कलर का आउटफिट कैरी किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार