न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल के बर्थडे पर गिन्नी ने लिखा यह स्पेशल मैसेज, इस एक्टर ने ऐसा सीन देने के लिए 3 दिन तक...

मौजूदा दौर में कॉमेडी किंग माने जाने वाले कपिल शर्मा आज मंगलवार (2 अप्रैल) को अपना 43वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Apr 2024 8:04:33

2 News : कपिल के बर्थडे पर गिन्नी ने लिखा यह स्पेशल मैसेज, इस एक्टर ने ऐसा सीन देने के लिए 3 दिन तक...

मौजूदा दौर में कॉमेडी किंग माने जाने वाले कपिल शर्मा आज मंगलवार (2 अप्रैल) को अपना 43वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर अलग-अलग चुटिले अंदाज में बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने भी कपिल को स्पेशल अंदाज में विश किया है। गिन्नी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कपिल के साथ कुछ रोमांटिक और खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

गिन्नी ने कपिल को दो तस्वीरें शेयर करते हुए बधाई दी। फोटो में कपल ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग किए नजर आए। गिन्नी जहां ब्लैक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं, वहीं ब्लैक शर्ट के साथ व्हाइट ब्लेजर पहने कपिल भी किसी से कम नहीं लग रहे। दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। गिन्नी ने कैप्शन भी बेहद खास लिखा है। उन्होंने चुटकी लेते हुए लिखा, “उस आदमी को जन्मदिन की बधाई जिसके पास दुनिया की सबसे अच्छी पत्नी है...”

इस पर कपिल ने भी रिप्लाई किया औऱ कमेंट करते हुए लिखा, “थैंक्यू सो मच मिसेज शर्मा...लव यू...” उल्लेखनीय है कि कपिल और गिन्नी ने 12 दिसंबर 2018 को शादी की थी। उनके एक बेटी व बेटा है। कपिल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे इन दिनों अपने नए शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कपिल चार दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ‘क्रू’ में भी हैं। इसमें उन्हें करीना कपूर, कृति सेनन, तब्बू व दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है।

पृथ्वीराज सुकुमारन ने ‘आदुजीवितम’ फिल्म के लिए की कड़ी मेहनत

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ इंडियन स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘आदुजीवितम’ का जादू चल रहा है। यह शानदार कमाई कर रही है और पृथ्वीराज की खूब तारीफ हो रही है। इस बीच पृथ्वीराज को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए पृथ्वीराज ने 3 दिन तक व्रत रखा था। फिल्म के सिनेमेटोग्राफर सुनील केएस ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि पृथ्वीराज ने खूब मेहनत की है।

फिल्म में एडल्ट सीन देने के लिए पृथ्वीराज ने 3 दिन तक व्रत रखा था और वे बिना कुछ खाए-पिए रहे थे। बॉडी से पानी निकालने के लिए एक्टर ने अंतिम दिन 30 मिलीलीटर वोडका का सेवन किया। इस वीडियो को क्रिस्टोफर कनगराज ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर भी शेयर किया है। वीडियो के साथ कनगराज ने कैप्शन भी लिखा है।

कनगराज ने लिखा कि नेक्ड सीन के लिए पृथ्वीराज ने 3 तीन तक व्रत रखा और उन्होंने लास्ट दिन भी पानी तक नहीं पिया। शूटिंग के पहले एक्टर ने अपने शरीर से पानी निकालने के लिए सिर्फ 30 ml वोदका का सेवन किया। फिर उन्हें शूट वाली जगह ले जाया गया। इस दौरान उन्हें कुर्सी पर बिठाया गया था और शॉट लेने से पहले उन्हें चेयर से उठाना था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका