न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस कारण पैपराजी पर भड़कीं गौहर खान, वीडियो वायरल, ‘शैतान’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे

अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ शुक्रवार (8 मार्च) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इससे एक दिन पहले गुरुवार रात अजय ने फिल्म की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Mar 2024 1:58:47

2 News : इस कारण पैपराजी पर भड़कीं गौहर खान, वीडियो वायरल, ‘शैतान’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे

अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ शुक्रवार (8 मार्च) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इससे एक दिन पहले गुरुवार रात अजय ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें कई सितारे शामिल हुए। इवेंट की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस गौहर खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करती दिख रही हैं। गौहर पैपराजी को उनके व्यवहार के लिए डांट रही हैं।

स्क्रीनिंग में गौहर रेड कलर की फ्लेयर वाली ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। इस ड्रेस में वह बेहद सुंदर लग रही थीं। उन्होंने लुक को ओपन हेयर और सिंपल से नेकपीस से कंप्लीट किया था। जब गौहर कैमरे के लिए पोज दे रही थीं तो पैपराजी उनके लुक के लिए चिल्लाने लगे, जिस पर वह भड़क गईं।

जब गौहर की ड्रेस को लेकर पैपराजी ने कमेंट किया तो वह चिल्ला उठीं और कहा, “आपको सीखना चाहिए कि बात कैसे करते हैं।” गौहर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रहा है। लोग धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मीडिया ने क्या कहा?” वहीं दूसरे ने लिखा, “शुक्र है किसी ने कुछ कहा इन्हें। पैपराजी ये डिजर्व करते हैं।”

बेटे युग के साथ पहुंचे अजय देवगन, ‘शैतान’ की पूरी स्टारकास्ट थी मौजूद

‘शैतान’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में कई स्टार्स पहुंचे। इनमें फिल्म के स्टारकास्ट अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका समेत बाकी सितारे भी शामिल हुए। अजय अपने बेटे युग के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। उन्होंने बेटे को पोज देने का तरीका भी सिखाया। युग को देख लोगों ने उन्हें 'मिनी काजोल' बताया। अजय ने अपनी टीम के साथ भी पोज दिया। हालांकि इस दौरान वे युग का भी खूब ख्याल रखते दिखे।

माधवन ने ब्लैक आउटफिट में एंट्री की। ज्योतिका अपने पति और सुपरस्टार सूर्या के साथ स्क्रीनिंग पर पहुंचीं। मूवी में उन्होंने अजय की बीवी का रोल निभाया है। करण जौहर ब्लैक सूट में दिखे। अजय और करण अच्छे दोस्त हैं। कार्तिक आर्यन व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आए। सुनील ग्रोवर, रवि दुबे सहित और भी सितारों ने इवेंट में शिरकत की। बता दें कि ‘शैतान’ में माधवन ने विलेन का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी ब्लैक मैजिक से जुड़ी हुई है। इस फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम