न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गौहर खान को आया राखी सावंत पर गुस्सा, बोलीं-सिर्फ अबाया पहनने से कोई मुस्लिम नहीं बन जाता

ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत के जीवन में हमेशा कुछ न कुछ घटित होता रहता है। या फिर कह सकते हैं कि राखी की हस्ती ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Sep 2023 10:38:30

गौहर खान को आया राखी सावंत पर गुस्सा, बोलीं-सिर्फ अबाया पहनने से कोई मुस्लिम नहीं बन जाता

ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत के जीवन में हमेशा कुछ न कुछ घटित होता रहता है। या फिर कह सकते हैं कि राखी की हस्ती ही ऐसी है कि उनकी लाइफ सपाट नहीं रहती। राखी के कारण मीडिया को लगातार मसाला मिलता रहता है। पिछले दिनों उनके पति आदिल खान दुर्रानी 6 माह की सजा काटकर जेल से बाहर आ गए।

आदिल ने आते ही राखी पर आरोपों की झड़ी लगा दी। राखी ने भी उन पर पलटवार किया। हाल ही में इस्लाम धर्म अपना चुकीं राखी उमराह करने के लिए मक्का पहुंची थीं। वे मुंबई लौट चुकी हैं। राखी पहले की तरह छोटे कपड़ों के बजाय बुर्का और हिजाब पहने नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। यह सब देख एक्ट्रेस गौहर खान से रहा नहीं गया और उन्होंने राखी पर अटैक किया है।

गौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। गौहर ने लिखा, "फिर कुछ हारे हुए लोग इस्लाम को हल्के में ले रहे हैं और इस पवित्र तीर्थयात्रा का मजाक बना रहे हैं जो इस्लाम के विश्वासियों के लिए बहुत पवित्र है। एक मिनट आपने इस्लाम कबूल कर लिया और फिर आप कहती हैं "ओह, मैंने यह अपनी मर्जी से नहीं किया"..क्या बकवास है। मैं चाहती हूं कि भारत या सऊदी में इस्लाम बोर्ड ऐसे प्रचार स्टंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि लोग किसी पवित्र चीज का फायदा न उठा सकें।

वैसे आप अबाया पहनने से मुस्लिम नहीं बन जाते, एक अच्छा इंसान होना, एक सच्चा इंसान होना और अल्लाह से प्यार करना आपको मुस्लिम बनाता है। कोई भी आस्था दिल में होती है, उसे दिखाने के लिए आपको 59 कैमरों की जरूरत नहीं है। उल्लेखनीय है कि राखी और गौहर दोनों ही अलग-अलग सीजन में रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं।

gauhar khan,rakhi sawant,gauhar rakhi,rakhi islam,adil khan durrani,rakhi mecca,sana khan

राखी ने पति आदिल खान दुर्रानी पर लगाया था आरोप

राखी को लेकर एक यूजर ने लिखा, "यह पूरी तरह से पब्लिसिटी स्टंट है.. वह अपनी अजीब हरकतों से इस्लाम का नाम बर्बाद कर रही है।" एक और यूजर ने लिखा, “राखी कभी नहीं बदलीं.. ये सब ड्रामा है।" बता दें कि आदिल के यह दावा करने के बाद कि राखी पूर्व एक्ट्रेस सना खान की तरह बनना चाहती थीं और इस्लामिक संस्कृति से आकर्षित थीं, राखी ने अपनी कहानी साझा की थी।

राखी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तब भावुक हो गईं जब उन्होंने अपने साथ हुई परेशानी को साझा किया। राखी ने खुलासा किया कि शादी के पांच महीनों में आदिल ने उनके साथ कई बार मारपीट की। उन्होंने कहा कि आदिल ने उन्हें जबरदस्ती इस्लाम धर्म में परिवर्तित भी कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार