न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'गणपथ : ए हीरो इज बॉर्न' का टीजर जारी, धांसू अंदाज में दिखे टाइगर-कृति, ‘सलार’ का ‘डंकी’ से क्लैश तय

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की जोड़ी एक बार फिर से फैंस के दिलों पर जादू चलाने को तैयार है। वे फिल्म 'गणपथ : ए हीरो इज बॉर्न' में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Sep 2023 1:28:47

'गणपथ : ए हीरो इज बॉर्न' का टीजर जारी, धांसू अंदाज में दिखे टाइगर-कृति, ‘सलार’ का ‘डंकी’ से क्लैश तय

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की जोड़ी एक बार फिर से फैंस के दिलों पर जादू चलाने को तैयार है। वे फिल्म 'गणपथ : ए हीरो इज बॉर्न' में साथ नजर आएंगे। शुक्रवार (29 सितंबर) को पूजा एटंरटेनमेंट ने फिल्म का रोमांचक टीजर रिलीज कर दिया है। इसमें 'गणपथ' की दुनिया एक आकर्षक और सिनेमाई दुनिया का बेहतरीन अनुभव देती है। फिल्म में धमाकेदार एक्शन के साथ ड्रामा और फुल सस्पेंस है।

टाइगर का स्टाइल और कृति का एक्शन अवतार जबरदस्त है। टीजर की सबसे बड़ी खासियत इसका वीएफएक्स है, जो इंटरनेशनल लेवल का है। मशहूर प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने इसे विश्व स्तरीय सिनेमा में शामिल कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। जैकी ने कहा कि हम अपने सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक को रिलीज करने के लिए रोमांचित मसहूस कर रहे हैं।

इसे एक जुनून और खास विचार के साथ तैयार किया गया है, जो दर्शकों के लिए काफी कुछ खास लेकर आएगी। इसके डायरेक्टर विकास बहल हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी खास भूमिका है। इसे जैकी के साथ वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 20 अक्टूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

ganapath : a hero is born movie,tiger shroff,kriti sanon,amitabh bachchan,salaar,prabhasa,dunki,shahrukh khan,taapsee pannu

‘सलार’ की रिलीज डेट घोषित, 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

प्रभास के फैंस उनकी मच अवेटेड फिल्म 'सलार' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'केजीएफ' फेम प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी 'सलार' एक्शन थ्रिलर मूवी है। पहले मेकर्स ने घोषणा की थी कि फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी। हालांकि बाद में फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम करने का फैसला लेते हुए रिलीज को पोस्टपोंड कर दिया।

अब आज शुक्रवार (29 सितंबर) को प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने ट्विटर (एक्स) पर फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित कर दी है। फिल्म का एक नया पोस्टर जारी कर लिखा, “जल्द ही आ रहा है! सलार सीज फायर वर्ल्डवाइड रिलीज 22 दिसंबर 2023 को।” इसका मतलब है कि ये फिल्म शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' से क्लैश करेगी। ‘डंकी’ भी क्रिसमस वीक का फायदा उठाने के लिए इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

‘डंकी’ में शाहरुख के अपोजिट तापसी पन्नू हैं। आपको बता दें कि ‘सलार: पार्ट 1 – सीजफायर’ में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में जगपति बाबू, टीनू आनंद, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और रामचंद्र राजू भी हैं। 'सलार' का निर्माण होम्बले फिल्म्स ने किया है, जिसने 'केजीएफ' सीरीज और 'कांतारा' को प्रोड्यूस किया था।

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार