न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'गेम चेंजर' की एडवांस बुकिंग में धमाल, 14 करोड़ की कमाई से बॉक्स ऑफिस को मिली नई उम्मीद

गुरुवार सुबह तक गेम चेंजर ने एडवांस बुकिंग से 9.18 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था और अब समाचार लिखे जाने तक बताया जा रहा है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिये लगभग 14 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Jan 2025 6:00:57

'गेम चेंजर' की एडवांस बुकिंग में धमाल, 14 करोड़ की कमाई से बॉक्स ऑफिस को मिली नई उम्मीद

पिछली बार निर्देशक एसएस राजामौली की RRR में नजर आए अभिनेता रामचरण 5 साल के लम्बे अन्तराल के बाद सोलो नायक के रूप में निर्देशक एस. शंकर की फिल्म गेम चेंजर में दर्शकों के सामने आ रहे हैं। गेम चेंजर शुक्रवार 10 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस इसकी एडवांस बुकिंग को देखकर जबरदस्त आशान्वित नजर आ रहा है। बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि वर्ष 2019 में आखिरी बार सोलो नायक के तौर पर 'विनय विद्या राम' में दिखाई दिए रामचरण की यह फिल्म बड़ी ओपनिंग लेने में सफल होगी।

गेम चेंजर ने एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई कर रही है। राम चरण और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'गेम चेंजर' 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। RRR की सुपर सक्सेस के बाद अब यह अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। सैकनिल्क के अनुसार, गुरुवार सुबह तक 'गेम चेंजर' ने एडवांस बुकिंग से 9.18 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था और अब समाचार लिखे जाने तक बताया जा रहा है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिये लगभग 14 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।

एक दिन पहले बुधवार सुबह प्री-सेल्स से 1.10 करोड़ की कमाई हुई थी। वहीं सैकनिल्क के ताजा रिपोर्ट के मुताबीक, अब भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग 13.87 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है, जिसमें 4 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'गेम चेंजर' ने भारत में 10,858 शो के लिए 4 लाख से ज्यादा टिकटों के जरिए अब तक 13.87 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म ने आंध्र प्रदेश में 7.52 करोड़ और तेलंगाना में 3.3 करोड़ की कमाई की। तमिलनाडु में 59.01 लाख, कर्नाटक में 1.06 करोड़ और केरल में 2.6 लाख की कमाई की है।

वहीं शंकर की पिछली फिल्म 'इंडियन 2' ने 10.98 करोड़ की एडवांस बुकिंग दर्ज की थी और चिरंजीवी के साथ राम की फिल्म 'आचार्य' ने 15.75 करोड़ की कमाई की थी। 'गेम चेंजर' को टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी और आंध्र प्रदेश में रात 1 बजे और तेलंगाना में सुबह 4 बजे से शुरुआती शो की अनुमति मिली है। मेकर्स फिल्म को सिर्फ हिंदी डब वर्जन में 2000 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज कर रहे हैं। राम चरण की 'गेम चेंजर' को हिंदी में सोनू सूद की 'फतेह' से टक्कर मिलेगी जो शुक्रवार को ही रिलीज हो रही है।

साउथ सुपरस्टार राम चरण की आखिरी सोलो रिलीज 'विनय विद्या राम' है जो 2019 में रिलीज हुई थी। बोयापति श्रीनु द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी, जबकि उनकी पिछली फिल्म 'रंगस्थलम' 2018 में हिट थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में 220 करोड़ की कमाई की, जो राम की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सोलो ग्रॉसर फिल्म थी और एक ब्लॉकबस्टर थी। वहीं एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित और जूनियर एनटीआर द्वारा सह-अभिनीत राम की पिछली फिल्म 'आरआरआर' ने दुनिया भर में 1230 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर धमाका किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ