न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर कुछ कम हुई ‘गदर 2’ की रफ्तार, ‘जेलर’ बनी कॉलीवुड की तीसरी सबसे सफल फिल्म

सनी देओल की ‘गदर 2’ ने ‘पठान’ के बाद इस साल दूसरी बार बॉक्स ऑफिस को झूमने का मौका दे दिया। इस मूवी को पूरे देश में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Aug 2023 11:17:18

बॉक्स ऑफिस पर कुछ कम हुई ‘गदर 2’ की रफ्तार, ‘जेलर’ बनी कॉलीवुड की तीसरी सबसे सफल फिल्म

सनी देओल की ‘गदर 2’ ने ‘पठान’ के बाद इस साल दूसरी बार बॉक्स ऑफिस को झूमने का मौका दे दिया। इस मूवी को पूरे देश में प्यार मिल रहा है। साथ ही यह सोशल मीडिया पर भी टॉकिंग पॉइंट बनी हुई है। यूथ को यह फिल्म बेहद पसंद आई। फिल्म कमाई में भी नए कीर्तिमान स्थापित करने में लगी हुई है।

हालांकि गुरुवार (17 अगस्त) को इसकी कमाई की रफ्तार कुछ कम हो गई, लेकिन माना जा रहा है कि वीकेंड (शनिवार-रविवार) को यह फिर गति पकड़ लेगी। 11 अगस्त को रिलीज हुई ‘गदर 2’ ने सातवें दिन 22 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

इसका भारत में कुल कलेक्शन 283.35 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड यानी दुनियाभर में 338.5 करोड़ रुपए हो गया है। दूसरी ओर, अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ ने गुरुवार को 7वें दिन 5.25 करोड़ रुपए कमाए। इसकी भारत में कुल कमाई 84.72 करोड़ रुपए, जबकि दुनियाभर में 100 करोड़ रुपए से ऊपर हो चुकी है।

gadar 2,omg 2,jailer,sunny deol,Akshay Kumar,rajinikanth,pathan,ameesha patel,kollywood,nelson dilipkumar

‘जेलर’ फिल्म के डायरेक्टर ने की रजनीकांत की तारीफ

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ का दुनियाभर में डंका बज रहा है। यह दुनियाभर में कमाई के मामले में कॉलीवुड की तीसरी सबसे सफल फिल्म बन गई है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 10 अगस्त को रिलीज हुई जेलर ने आठवें दिन गुरुवार (17 अगस्त) को भारत में 10 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके बाद फिल्म का कुल कारोबार 225.65 करोड़ रुपए का हो गया है।

हालांकि इसने वर्ल्डवाइड 411 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। जेलर ने भारत में पहले दिन 48.35 करोड़, दूसरे दिन 25.75 करोड़, तीसरे दिन 34.3 करोड़, चौथे दिन 42.2 करोड़, पांचवे दिन 23.55 करोड़, छठे दिन 36.5 करोड़ और सातवें दिन 15 करोड़ का कलेक्शन किया। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार ने रजनीकांत की खूब तारीफ की है। नेल्सन ने कहा कि रजनीकांत की आभा और शक्ति के कारण फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई की।

नेल्सन ने रजनीकांत को इतने बड़े पैमाने पर पेश करने के पीछे का कारण भी बताया। उन्होने कहा कि यह सब फिल्म के सिनेमैटोग्राफर विजय कार्तिक कन्नन की वजह से है। वे रजनीकांत के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, इसलिए उन्होंने सुपरस्टार अभिनेता के हर फ्रेम को शानदार तरीके से शूट किया खासकर उनकी आंखों के भावों को।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार