न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘गदर-2’ की शूटिंग को लेकर खड़ा हुआ यह विवाद, इधर-शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और बेटे के खिलाफ शिकायत

सनी देओल और अमीषा पटेल की साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर-एक प्रेम कथा' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। मेकर्स अब इस फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Dec 2021 12:45:25

‘गदर-2’ की शूटिंग को लेकर खड़ा हुआ यह विवाद, इधर-शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और बेटे के खिलाफ शिकायत

सनी देओल और अमीषा पटेल की साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर-एक प्रेम कथा' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। मेकर्स अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट गदर-2 बना रहे हैं। फिल्म बनने से पहले ही विवादों में आ गई है और मेकर्स पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इस संदर्भ में पीड़ित परिवार ने डीसी व एसपी को ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवाई है। मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पालमपुर के भलेड गांव का है जहां पर इसकी शूटिंग हुई। रिपोर्टों के अनुसार पिछले 10 दिन से शूटिंग चल रही थी। सनी-अमीषा के साथ बाकी की स्टार कास्ट भी यहां मौजूद थी। गांव के जिस घर में शूटिंग चल रही थी उसके मालिक देशराज शर्मा ने मेकर्स पर पैसे नहीं देने और प्रॉपर्टी खराब करने जैसे आरोप लगाए हैं।

शूटिंग के लिए 3 कमरे और एक हॉल की डील हुई थी। यानि सिर्फ इन्हीं जगहों पर शूटिंग होनी थी, जिसके लिए 11 हजार रुपए रोजाना देने की डील तय हुई थी। आरोपों के मुताबिक मेकर्स ने उनका पूरा घर, बाकी की जमीन और मकान मालिक के भाई का घर भी शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया। मकान मालिक ने सारा बजट बनाकर नुकसान सहित 56 लाख रुपए की फीस बनाई है। उन्होंने कहा कि हमारे साथ धोखा हुआ है। हम कंपनी द्वारा दिए गए 11000 रुपए उन्हें लौटाना चाहते हैं और हमारे घर का शूट फिल्म में इस्तेमाल ना किया जाए।

gadar 2 movie,sunny deol,ameesha patel,shatrughan sinha,poonam sinha,bollywood news in hindi

जमीन के सौदे को लेकर पूनम व कुश सिन्हा के खिलाफ मामला

अपने जमाने के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा के खिलाफ जमीन के सौदे को लेकर पुलिस में शिकायत की गई है। आरोप है कि मां-बेटे ने कथित तौर पर मृत व्यक्ति के नाम का फायदा उठाते हुए उस जमीन को अपने नाम पर दिखाने की कोशिश की है। एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला वर्ष 2002 का है। दरअसल जमीन के मालिक संदीप के पिता गोरखनाथ दबाधे ने जमीन के कागजात पूनम और कुश को 2002 में दिए थे।

साल 2007 में गोरखनाथ का निधन हो गया। इस लिहाज से पॉवर ऑफ अटॉर्नी गैरकानूनी हो गई। संदीप ने बताया कि पिता के निधन के बाद जमीन पर उनका और उनके भाई-बहनों का हक है। इस जमीन को कुश ने बेचने की कोशिश की है जिसके बाद ये मामला सामने आया। विवादित जमीन 60 हजार स्क्वेयर फीट में है। आरोपी इस प्रॉपर्टी को 2004 से ही इस्तेमाल कर रहे हैं। दाभोल परिवार का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से भी पत्र के माध्यम से की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो