Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फतेह के दूसरे ट्रेलर ने दर्शकों को दिलाई एनिमल की याद, हिंसात्मक दृश्यों ने डराया, 'गेम चेंजर' से होगा रोमांचक मुकाबला

ट्रेलर को देर से देखने का मौका मिला लेकिन देखने के बाद यह पाया कि दक्षिण भारत की फिल्मों में दिखाया जाने वाला खून खराबा पर बहुत तेजी से हिन्दी में फिल्मों में अपने पैर जमाने लगा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Jan 2025 11:10:23

फतेह के दूसरे ट्रेलर ने दर्शकों को दिलाई एनिमल की याद, हिंसात्मक दृश्यों ने डराया, 'गेम चेंजर' से होगा रोमांचक मुकाबला

सलमान खान और दक्षिण भारत के ख्यातनाम अभिनेता महेश बाबू ने आगामी 10 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली अभिनेता सोनू सूद की आने वाली फिल्म ‘फतेह’ का दूसरा ट्रेलर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हाल ही में जारी किया था।

ट्रेलर को देर से देखने का मौका मिला लेकिन देखने के बाद यह पाया कि दक्षिण भारत की फिल्मों में दिखाया जाने वाला खून खराबा पर बहुत तेजी से हिन्दी में फिल्मों में अपने पैर जमाने लगा है। दो वर्ष पूर्व निर्देशक संदीप रेड्‌डी वांगा की रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म एनिमल के बाद लगातार हिन्दी में प्रदर्शित हो रही दक्षिण भारतीय फिल्मों में दिखाए जाने वाले हिंसात्मक दृश्यों को अब एक कदम और आगे ले जाने का काम बतौर निर्देशक सोनू सूद के निर्देशन में बनी फतेह ने किया है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट दिया गया है।
सोनू सूद की आने वाली फिल्म फतेह के ट्रेलर में काफी खून-खराबा दिखाई दे रहा है। इसमें सोनू का खूंखार अवतार देखने को मिला। इसमें कई जगह पर सोनू लाशों के ढेर लगाते दिखाई दिए। इस ट्रेलर को देखकर लोगों को रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की याद आ गई।

सोशल मीडिया पर लोग इसकी तुलना एनिमल से कर रहे हैं। शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद, जी स्टूडियो के उमेश केआर बंसल और अजय धामा सह-निर्मित, ‘फतेह’ साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की एक मनोरंजक कहानी है। इस फिल्म में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह की भी अहम भूमिका है।

गौरतलब है कि सोनू सूद और महेश बाबू की तो दोनों ने आखिरी बार 2005 की तेलुगु एक्शन हिट ‘अथाडू’ में साथ काम किया था, अपने फैंस के लिए ये शानदार ट्रेलर पेश करने के लिए फिर से साथ आए हैं। इसी तरह ‘दबंग’ में सलमान खान और सोनू सूद की प्रतिष्ठित प्रतिद्वंद्विता इस रोमांचक रिलीज में एक पुरानी यादों को ताजा करती है। ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी।

सोनू सूद ने दोनों स्टार्स के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा-’मैं सुपरस्टार सलमान खान और सुपरस्टार महेश बाबू का ट्रेलर लॉन्च करके फतेह का समर्थन करने के लिए वास्तव में आभारी हूं। उनकी उपस्थिति और समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है, और मैं इस ट्रेलर को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इससे बेहतर भागीदारों की उम्मीद नहीं कर सकता था। मैं मुझ पर और इस फिल्म के विजन पर उनके विश्वास के लिए बहुत आभारी हूं।’

फतेह को 10 जनवरी से प्रदर्शित होने वाली रामचरण अभिनीत गेम चेंजर से बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला करने को मिलेगा। फतेह को सीमित मल्टीप्लेक्स के साथ एकल सिनेमाघरों में जगह मिली है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इसका हश्र क्या होगा यह फिल्म के प्रदर्शन दिन के बाद आम दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है। अगर दर्शकों को फिल्म के एक्शन दृश्यों ने प्रभावित करने में सफलता पा ली तो यह बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार करने में सफल होगी। गेमचेंजर के साथ-साथ फतेह को अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल से कुछ हद तक मुकाबला करना है, जो आगामी सप्ताह में सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेरती नजर आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका