न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फरहान ने परिवार के साथ मनाया 50वां जन्मदिन, मृतक-घायलों के परिजनों से मिले यश, की अपील

फिल्ममेकर और एक्टर फरहान अख्तर का आज मंगलवार (9 जनवरी) को जन्मदिन है। वे 50 साल के हो गए यानी उन्होंने उम्र...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Jan 2024 1:22:50

2 News : फरहान ने परिवार के साथ मनाया 50वां जन्मदिन, मृतक-घायलों के परिजनों से मिले यश, की अपील

फिल्ममेकर और एक्टर फरहान अख्तर का आज मंगलवार (9 जनवरी) को जन्मदिन है। वे 50 साल के हो गए यानी उन्होंने उम्र का अर्धशतक जमा दिया। इस मौके पर फरहान को सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस और साथी जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। फरहान बर्थडे पर परिवार के साथ सेलिब्रेट करते दिखे। फरहान ने मुंबई में पूरे परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इनमें फरहान के पिता मशहूर लेखक व गीतकार जावेद अख्तर, सौतेली मां एक्ट्रेस शबाना आजमी, बहन जोया अख्तर, गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर पोज दे रहे हैं। खास बात ये है कि शबाना ने फरहान के लिए एक प्यार भरा कैप्शन शेयर किया है। शबाना ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो डाली है। इसमें वे खुद, जावेद, फरहान की मां हनी ईरानी, जोया व शिबानी पार्टी कर रहे हैं। शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर भी इस जश्न का हिस्सा थीं।

फरहान के सामने खूबसूरती से सजाए गए केक रखे हुए हैं, जिन पर मोमबत्तियाँ लगी हुई हैं। केक पर ‘हैप्पी 50’ लिखा है। शबाना ने कैप्शन लिखा, “सालगिरह मुबारक बेटू #फरहान अख्तर। (सालगिरह की बधाई)..जीते रहो खुश रहो बहुत सारा प्यार” (दो लाल दिल वाले इमोजी)। बता दें कि फरहान ने करिअर की शुरुआत जोया के साथ शंकर महादेवन के म्यूजिक वीडियो ब्रेथलेस का डायरेक्शन करके की थी। साल 2001 में उन्होंने सुपरहिट मूवी ‘दिल चाहता है’ का लेखन और निर्देशन किया। वे अब ‘डॉन 3’ पर फोकस कर रहे हैं। फरहान एक राइटर, डायरेक्टर, एक्टर, प्रोड्यूसर, लिरिक्स राइटर और प्ले बैक सिंगर भी हैं।

यश के जन्मदिन पर तीन फैंस की सोमवार को करंट लगने से हो गई थी मौत

‘केजीएफ’ फेम साउथ सुपरस्टार यश सोमवार (8 जनवरी) को 38 साल के हो गए। इस मौके पर उन्हें हर ओर से बधाइयां मिलीं। हालांकि इस बीच, कुछ ऐसा हुआ है यश का दिल टूट गया। उनका बर्थडे मना रहे तीन फैंस की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इससे आहत हुए यश मृतकों के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने मृतक के परिवार और घायलों का हालचाल जानने के बाद कहा कि 'मुझे ऐसे प्यार ना दिखाएं।’ यश ने कहा कि तीन फैंस को खो देने की वजह से मैंने इस साल अपना बर्थडे नहीं मनाया। उन्होंने फैंस से अपने परिवार के प्रति जिम्मेदार होने की अपील की। यश ने कहा कि मैं आप सभी से अनुरोध करना चाहता हूं कि बैनर न लटकाएं, बाइक का पीछा न करें और खतरनाक सेल्फी न लें।

अगर आप मेरे सच्चे फैन हैं तो आप जो काम करते हैं वो लगन से करें और अपने जीवन में खुश रहें। आप अपने परिवार के लिए सबकुछ हैं, उनके प्रति जिम्मेदार रहें। बता दें कि यश के फैन बिजली के खंभे पर उनका पोस्टर लगाने गए थे। इसी खंभे पर करंट की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार