न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फरदीन की फैमिली में सब ठीक है! नहीं हुआ तलाक, साथ आए नजर, इधर वीडियो शेयर कर फंसीं जन्नत

दिवंगत अभिनेता फिरोज खान के बेटे एक्टर फरदीन खान इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वे फिल्मी पर्दे से तो सालों से दूर हैं, लेकिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Aug 2023 7:12:41

फरदीन की फैमिली में सब ठीक है! नहीं हुआ तलाक, साथ आए नजर, इधर वीडियो शेयर कर फंसीं जन्नत

दिवंगत अभिनेता फिरोज खान के बेटे एक्टर फरदीन खान इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वे फिल्मी पर्दे से तो सालों से दूर हैं, लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि फरदीन की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। कहा गया कि एक साल से दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। हालांकि इस बीच फरदीन पत्नी नताशा माधवनी और बच्चों के साथ नजर आए, जिससे माना जा रहा है कि उनका तलाक नहीं हुआ।

कुछ समय पहले रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया कि फरदीन और नताशा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। उनमें दूरियां बढ़ गईं। फरदीन मुंबई में हैं और नताशा लंदन में रह रही हैं। अब ये सभी बातें गलत लग रही हैं। इधर, मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें फरदीन, नताशा और दोनों बच्चे साथ हैं। विरल ने कैप्शन में लिखा 'फरदीन खान और परिवार को सांताक्रूज में खरीदारी करते देखा गया।

ऑनलाइन अफवाहों के बावजूद, वो साथ हैं जिससे साबित होता है कि पारिवारिक प्यार सोशल मीडिया फुसफुसाहट से ज्यादा मजबूत है।' फरदीन और नताशा की शादी साल 2005 में हुई थी। उनके एक बेटा अजरियस और बेटी डायनी है। फरदीन इस साल आईफा अवार्ड में बिल्कुल फिट दिखे थे। फरदीन की पत्नी नताशा गुजरे जमाने की मशहूर हीरोईन मुमताज की बेटी हैं।

fardeen khan,natasha madhwani,jannat zubair rahmani,fardeen divorce,jannat video

जन्नत ने दो गरीब बच्चों का इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी 21 साल की उम्र में ही काफी फेमस हो चुकी हैं। जन्नत सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। वे अपने फैंस के लिए आए दिन कोई फोटो या वीडियो शेयर करती हैं। अब जन्नत ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो किसी मार्केट का है। हालांकि इसके बाद उन्हें यूजर्स ट्रॉल कर रहे हैं। दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि बारिश के मौसम में एक गरीब बच्चा अपने साथ छोटे बच्चे को लेकर सड़क किनारे घूम रहा है।

वह हर हाल में खुद को और छोटे बच्चे को बरसात से बचाने की कोशिश में है। जन्नत ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में हार्ट इमोजी बनाया। यह पोस्ट देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भड़क गए। वे उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक ने लिखा – ‘प्लीज गरीब का मजाक मत बनाओ।’ दूसरे ने लिखा – ‘यदि आप उसकी मदद करती तो ज्यादा अच्छा लगता।’ कुछ कह रहे हैं कि आप ये वीडियो पोस्ट करके क्या मैसेज देना चाह रही हैं।

कुछ ने लिखा – ‘कार में बैठकर वीडियो बना रही हैं, मगर ये नहीं हुआ कि उनकी मदद कर दें।’ कह सकते हैं कि जन्नत को वीडियो डालने से लेने के देने पड़ गए और उन्हें लगातार ज्ञान मिल रहा है। जन्नत ने कलर्स टीवी के शो ‘फुलवा’ में लीड रोल में आने के बाद मशहूर हो गईं। उन्होंने साल 2010 में बाल कलाकार के रूप में एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी।

जन्नत ने पिछले साल कुलचे छोले से पंजाबी फिल्म में डेब्यू किया था। वह खतरों के खिलाड़ी शो में भी नजर आ चुकी हैं। जन्नत के इंस्टाग्राम पर 46 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उनकी कुल संपत्ति 250 मिलियन रुपए बताई जाती है। वह सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका