न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फराह को इस फिल्म में मिले थे शाहरुख से ज्यादा पैसे, अनुपम ने इस एक्टर को बताया ‘भगवान का तोहफा’

सुपरस्टार शाहरुख खान और दिग्गज फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फराह खान की दोस्ती काफी पुरानी और पक्की है। दोनों ने साथ मिलकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Jun 2024 7:54:16

2 News : फराह को इस फिल्म में मिले थे शाहरुख से ज्यादा पैसे, अनुपम ने इस एक्टर को बताया ‘भगवान का तोहफा’

सुपरस्टार शाहरुख खान और दिग्गज फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फराह खान की दोस्ती काफी पुरानी और पक्की है। दोनों ने साथ मिलकर कई फिल्मों में काम किया है और उनकी जुगलबंदी पर्दे पर गजब का रंग दिखाती है। अब फराह ने एक इंटरव्यू में यह बात कहकर सभी को चौंका दिया कि एक फिल्म में उन्हें शाहरुख से ज्यादा पैसे मिले थे। फराह ने निजी चैनल रेडियो नशा के साथ बातचीत में कहा कि मैं फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ में बतौर कोरियोग्राफर चुनी गई थीं।

डायरेक्टर ने पहले ही बता दिया था कि फिल्म का बजट कम है। ऐसे में हमें फिल्म की लागत को देखते हुए कम फीस में ही काम करना था। फिल्म के कलाकारों को 25 हजार रुपए फीस के तौर पर मिले थे, वहीं मुझे एक गाना कोरियोग्राफ करने के लिए 5 हजार रुपए का मेहनताना तय हुआ था। फिल्म में 6 गाने थे उस हिसाब से मुझे उन्हें कोरियोग्राफ करने के लिए 30 हजार रुपए की फीस मिली जो शाहरुख को मिली फीस से 5 हजार रुपए ज्यादा थी।

उल्लेखनीय है कि कुंदन शाह की यह फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी। फराह ने यह भी बताया कि मैं शुरुआती दौर में शाहरुख से डरा करती थी, क्योंकि वे बड़ा नाम बन चुके थे और मैंने इंडस्ट्री में बस कदम रखा ही था, लेकिन इसी फिल्म के दौरान शाहरुख के साथ मेरी दोस्ती हो गई जो आज भी कायम है। दोनों ने सुपरहिट फिल्म 'मैं हूं ना', 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों में कोलब्रेशन किया है।

अनुपम खेर ने साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत के साथ शेयर किया वीडियो

दो दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और रजनीकांत को रविवार (9 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में साथ में देखा गया था। अब अनुपम ने इससे जुड़ा एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उनके साथ साउथ के किंग ‘थलाइवा’ भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अनुपम, रजनीकांत की तरफ कैमरा घुमाते हुए ये कहते दिख रहे हैं कि, “एकमात्र, मिस्टर रजनी-द-कांथ। एकमात्र। भगवान का तोहफा।”

इस दौरान रजनीकांत तारीफ सुनकर मुस्कुराने लगे। अनुपम ने कैप्शन में लिखा, “मानवता के लिए ईश्वर का उपहार, एकमात्र - रजनीकांत जय हो।” बता दें कि रजनीकांत को आखिरी बार उनकी बेटी ऐश्वर्या द्वारा बनाई गई फिल्म 'लाल सलाम' में कैमियो रोल में देखा गया था। इससे पहले पिछले साल उनकी फिल्म ‘जेलर’ ने धूम मचा दी थी। वे अब 'वेट्टैयान' में अमिताभ बच्चन, फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दूसरी ओर, अनुपम की पिछली फिल्म 'कागज 2' थी। वे जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क