न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फराह की काली जुबान के चलते फ्लॉप हुईं फिल्में! तलाक की खबरों के बीच नताशा ने शेयर की यह पोस्ट

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है। इस शनिवार (25 मई) को शो में वर्सेटाइल एक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 May 2024 2:12:50

2 News : फराह की काली जुबान के चलते फ्लॉप हुईं फिल्में! तलाक की खबरों के बीच नताशा ने शेयर की यह पोस्ट

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है। इस शनिवार (25 मई) को शो में वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर और प्रख्यात फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फराह खान पहुंचे। दोनों ने होस्ट कपिल शर्मा के साथ मस्ती-मजाक में अपने करिअर और निजी जिंदगी के किस्से सुनाए। इस दौरान कपिल ने उनसे पूछा कि आप आसानी से माफ कर देते हैं या बदला लेने में विश्वास रखते हैं।

इस पर अनिल ने बोला कि मैं अच्छा काम करके बदला लेता हूं। फराह ने कहा कि मैं बदला नहीं लेती लेकिन मैं नेगेटिव फीलिंग्स रखती हूं। मैं मन में बोलती हूं तेरी वाट लग जाए। मेरी जुबान काली है। किसी ने मेरे साथ अगर बहुत गलत किया हो तो मैं अपने मन में कहती हूं तेरी 2-3 फिल्में तो गईं।

फिर फराह हसंते हुए कहती हैं कि इसलिए जिनकी भी हाल के दिनों में फ्लॉप फिल्में आई हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैंने उन्हें श्राप दिया था। इस पर अनिल चुटकी लेते हुए कहते हैं कि मेरी तो सब हिट हैं। तो फराह ने जवाब दिया, "पापाजी, मैं आपके लिए ऐसा कभी नहीं चाहूंगी। मैं आपसे प्यार करती हूं।"

farah khan,anil kapoor,farah anil,kapil sharma,the great indian kapil show,hardik pandya,natasha stankovic,hardik natasha,hardik natasha divorce

चार साल पहले हुई थी नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की शादी

पिछले कुछ दिनों से भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के तलाक की चर्चा चल रही है। इन अफवाहों के बीच नताशा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट की है, जिससे लग रहा है कि यह बात सही है। दरअसल ये अफवाहें तब उड़ीं जब नताशा ने सोशल मीडिया पर अपना नाम हटा दिया। इससे पहले उन्होंने पांड्या सरनेम लगाया था, उसे भी हटा दिया था। इतना ही नहीं नताशा ने कथित तौर पर हार्दिक के साथ वाली कुछ तस्वीरें भी डिलीट कर दी।

नताशा ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रभु यीशु की मेमने के बच्चे के साथ वाली फोटो अपलोड की है। मेमना आगे चल रहा है और यीशु उन्हें फॉलो कर रहे हैं। तलाक की रूमर के बाद पहली बार नताशा ने पोस्ट डाली है। इससे पहले नताशा को एक शख्स के साथ मुंबई के रेस्तरां के बार में देखा गया। वह शख्स दिशा पाटनी का रुमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्सलिक है।

तब एक पैपराजी ने नताशा से तलाक के बारे में पूछा, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर थैंक्यू बोलकर आगे चली गईं। नताशा और हार्दिक ने 1 जनवरी 2020 को सगाई की घोषणा की और मई 2020 में शादी कर ली। जुलाई 2020 में बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। फरवरी 2023 में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष