न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कैटरीना-विक्की भी जल्द देंगे खुशखबरी! इसलिए लग रहीं अटकलें, ‘फर्जी 2’ को लेकर आई यह खबर

हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने अपने फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी थी। वे शादी के 6 साल बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Mar 2024 2:12:41

2 News : कैटरीना-विक्की भी जल्द देंगे खुशखबरी! इसलिए लग रहीं अटकलें, ‘फर्जी 2’ को लेकर आई यह खबर

हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने अपने फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी थी। वे शादी के 6 साल बाद पैरेंट्स बनने वाले हैं। दीपिका सितंबर में बेबी को जन्म देंगी। अब बॉलीवुड के एक और मशहूर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को लेकर भी कुछ ऐसे ही संकेत मिलने लगे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है।

ये अटकलें उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरों के सामने आने के बाद लग रही हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटो में कैटरीना ने एयरपोर्ट जाते वक्त खुद को दुपट्टे से ढका हुआ था। उन्होंने इस दौरान पिंक अनारकली ड्रेस पहनी थी। कैटरीना ने आंखों पर ब्लैक गॉगल्स लगा रखे थे। इस ट्रेडिशनल लुक में वह बेहद क्लासी लग रही थीं। कैटरीना का आउटफिट देख लोग उनसे गुडन्यूज की उम्मीदें पालने लगे हैं। कैटरीना ने ढीले आउटफिट के साथ जूतियां पहनी थीं।

कैटरीना पिछले दिनों भी ढीले आउटफिट में नजर आई थीं। तस्वीरें देखने के बाद लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि कैटरीना प्रेग्नेंट हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “ये बार-बार दुपट्टा क्यों सही कर रही हैं, प्रेग्नेंट हैं क्या?” कैटरीना और विक्की ने साल 2021 में राजस्थान के रणथंभोर में शादी रचाई थी। दोनों ने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर पहले भी कई दफा कयास लगाए जा चुके हैं।

वेब सीरीज ‘फर्जी’ में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति ने जीता था सबका दिल

शाहिद कपूर और साउथ इंडियन एक्टर ‘जवान’ फेम विजय सेतुपति की वेब सीरीज ‘फर्जी’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। आठ एपिसोड वाली वेब सीरीज ने पिछले साल 10 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर शुरुआत की थी। यह सबसे लोकप्रिय भारतीय स्ट्रीमिंग सीरीज में से एक बन गई। अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर एक अपडेट सामने आई है।

सीरीज के पहले पार्ट में अहम रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस राशि खन्ना ने सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान कहा कि मेरी राज सर से बात हुई, जो हमारे निर्देशक हैं। उन्होंने मुझे बताया कि ‘फर्जी 2’ की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी। तो शायद 2025 के अंत तक ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है। ‘फर्जी’ ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर की कैटेगरी में आती है।

इसका निर्माण और निर्देशन राज और डीके द्वारा किया गया है, जिन्होंने सीता मेनन और सुमन कुमार के साथ सीरीज के लेखन में भी सहयोग किया है। इसमें के के मेनन और भुवन अरोड़ा ने भी महत्वपूर्ण रोल अदा किए थे। इसकी कहानी एक कलाकार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो निराश होकर नकली पैसे की दुनिया में जाने का विकल्प चुनता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम