न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मशहूर सिंगर अलका याग्निक को हुई रेयर डिजीज, सुनने की क्षमता पर पड़ रहा असर, फैंस से की प्रार्थना की अपील

मशहूर गायिका अलका याग्निक (58) ने अपनी खनकती मधुर आवाज में ढेरों गाने गाए हैं। लोग उनकी आवाज के दीवाने हैं। अलका ने कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Jun 2024 2:19:46

मशहूर सिंगर अलका याग्निक को हुई रेयर डिजीज, सुनने की क्षमता पर पड़ रहा असर, फैंस से की प्रार्थना की अपील

मशहूर गायिका अलका याग्निक (58) ने अपनी खनकती मधुर आवाज में ढेरों गाने गाए हैं। लोग उनकी आवाज के दीवाने हैं। अलका ने कई पुरस्कार भी जीते हैं। फिलहाल अलका के फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली खबर है। अलका एक ऐसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही हैं, जिसे जानकर होश उड़ जाएंगे। दरअसल अलका ने खुद हेल्थ को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने बताया कि बीमारी के कारण उनकी सुनने की क्षमता पर असर पड़ रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक यह वायरल अटैक की वजह से हुआ है। अलका ने अपने चाहने वालों से प्रार्थना करने का आग्रह किया है।

अलका ने पोस्ट में लिखा, “मेरे सभी फैंस, दोस्तों, फॉलोअर्स और शुभचिंतकों के लिए। कुछ हफ्ते पहले मैं एक फ्लाइट से उतरी तो मुझे महसूस हुआ कि मुझे कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा है। इस घटना के कई हफ्तों बाद थोड़ी हिम्मत जुटाकर अब मैं अपने दोस्तों और शुभचिंतकों को इस बारे में बता रही हूं, जो मुझसे लगातार पूछ रहे हैं कि मैं कहां गायब हूं। मेरे डॉक्टर्स ने एक रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस डायग्नोज किया है, जो मुझे एक वायरल अटैक की वजह से हुआ है।

अचानक से हुई इस घटना ने मुझे शॉक कर दिया है। मैं खुद इसे स्वीकार करने की कोशिश कर रही हूं और चाहती हूं कि इस बीच आप सभी मुझे अपनी दुआओं में याद रखें। किसी दिन मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ से, हेल्थ को होने वाले नुकसान पर बात जरूर करूंगी। आप सबके प्यार और सपोर्ट से, मैं फिर से अपना जीवन पटरी पर लाने की उम्मीद करती हूं। जल्द ही फिर आपके सामने आने की कामना करती हूं। इस नाजुक मौके पर आपका सपोर्ट और अंडरस्टैंडिंग मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

अलका की पोस्ट देख सोनू निगम, पूनम ढिल्लों और ईला अरुण ने किए ये कमेंट

पोस्ट के अंत में अलका ने लोगों को लाउड म्यूजिक ना सुनने की और हेडफोन्स का कम इस्तेमाल करने की सलाह दी है। अलका की यह पोस्ट देखने के बाद उनके साथ कई गानों में आवाज देने वाले सिंगर सोनू निगम ने लिखा कि मुझे लग ही रहा था कि कुछ ठीक नहीं है। मैं जैसे ही वहां आता हूं आपसे जल्द मिलता हूं। एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने लिखा, “आपके लिए बहुत सारा प्यार और ढेर सारी दुआएं और आशीर्वाद। आपको जल्द ही स्वस्थ होने और अपने आपको सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए मैं प्रार्थना करूंगी।”

सिंगर इला अरुण ने लिखा, “यह सुनकर बहुत बुरा लग रहा है। प्यारी अलका मैंने पहले सिर्फ फोटो देखकर 'ब्यूटीफुल' कमेंट कर दिया था पर फिर मैंने कैप्शन पढ़ा तो बहुत दुख हुआ। दुआ करती हूं कि आप जल्द ठीक हो जाएं।” अलका बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं। वह 25 से ज्यादा भाषाओं में 21 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं। अलका ने 2 नेशनल अवार्ड और 7 फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किए हैं। अलका ने 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘पायल की झंकार’ से बतौर प्लेबैक सिंगर डेब्यू किया था। 90 के दशक में अलका ने एक से बढ़कर एक गाने गाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क