न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पॉपुलर रियलिटी शो से ऊब चुका था सेलेब्रिटी, शादी में आ रही थी दिक्कत और हो गया तलाक, वापसी पर दिया जवाब

एमटीवी पर रियलिटी टीवी शो 'रोडीज' कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के पूर्व जज और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रघु राम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Apr 2024 11:07:04

पॉपुलर रियलिटी शो से ऊब चुका था सेलेब्रिटी, शादी में आ रही थी दिक्कत और हो गया तलाक, वापसी पर दिया जवाब

एमटीवी पर रियलिटी टीवी शो 'रोडीज' कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के पूर्व जज और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रघु राम (48) का अंदाज लोगों को खूब पसंद आता था। अब रघु ने खुलासा किया है कि उन्होंने रोडीज क्यों छोड़ा। रघु ने इंडिया टूडे के साथ बातचीत में कहा कि व्यक्तिगत रूप से, 'रोडीज' के कारण और आस-पास के क्रेज के कारण मेरा जीवन बहुत उथल-पुथल से गुजर रहा था। मेरी शादी में दिक्कत आ रही थी।

आखिरकार मेरा तलाक हो गया जिससे मेरा मानसिक स्वास्थ्य, मेरा शारीरिक स्वास्थ्य और बाकी सब कुछ बिल्कुल खराब हो गया था। मुझे एक कदम दूर जाने की जरूरत थी, इसलिए मैं रुक गया और मुझे खुशी है कि मैंने ऐसा एक भी दिन नहीं किया जब मुझे दूर जाने का पछतावा हुआ हो। मैं शो से ऊब चुका था और इससे तंग आ गया था।

हालांकि चैनल शो को एक खास तरीके से बनाना चाहता था, जिससे मैं सहमत नहीं था। गौरतलब है कि रघु ने एक्ट्रेस सुगंधा गर्ग से साल 2006 में शादी की थी लेकिन साल 2018 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद साल 2018 में रघु ने सिंगर नताली डि लुसियो टोरंटो के साथ शादी रचाई।

raghu ram,ex judge raghu ram,mtv show roadies,roadies,rajiv ram,raghu ram divorce,raghu ram marriage

रघु राम ने भाई राजीव राम के साथ साल 2014 में छोड़ दिया था एमटीवी का शो ‘रोडीज’

‘रोडीज' में वापस जाने के सवाल पर रघु ने कहा कि नहीं, ऐसा नहीं होगा। मुझसे और मेरे भाई राजीव से पूछा गया था, लेकिन नहीं, मैं नहीं चाहता। जब से मैंने ‘रोडीज’ छोड़ा है, तब से मैंने उस शो को नहीं देखा है। अब वह वो वाला 'रोडीज' नहीं रहा। अब वह पूरी तरह से एक अलग शो बन गया है, बस नाम 'रोडीज' है।

मेरे और राजीव के शो छोड़ने के बाद वह शो खत्म हो गया और वह फॉर्मेट भी खत्म हो गया। बता दें कि 'एमटीवी रोडीज' एक यूथ बेस्ड रियलिटी शो है, जिसकी शुरुआत साल 2003 में हुई थी। इस शो को रघु राम और राजीव राम ने प्रोड्यूस किया था और वे ही इसके जज भी हुआ करते थे।

दोनों भाइयों ने साल 2014 में इस शो को छोड़ दिया था। इसके बाद साइरस साहुकार, रणविजय, बानी जे, सोनू सूद, नेहा धूपिया, ईशा देओल, विजेंदर सिंह, करण कुंद्रा, निखिल चिनप्पा, रफ्तार, प्रिंस नरूला, हरभजन सिंह, संदीप सिंह, रिया चक्रवर्ती, गौतम गुलाटी जैसे कई सेलिब्रिटीज इस शो का हिस्सा बन चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष