Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एक दीवाने की दीवानियत’ की दीवानगी जारी! 17वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ‘भूल चूक माफ’ को पछाड़ने के करीब

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 17वें दिन भी इस रोमांटिक ड्रामा ने 1.15 करोड़ की कमाई की और अब कुल कलेक्शन 71.35 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। फिल्म जल्द ही ‘भूल चूक माफ’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Nov 2025 8:41:52

‘एक दीवाने की दीवानियत’ की दीवानगी जारी! 17वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ‘भूल चूक माफ’ को पछाड़ने के करीब

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के 17 दिन बाद भी दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और अपने मजबूत वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत थिएटर्स में टिके रहकर मेकर्स की झोली में मोटी कमाई डाल रही है।

तीसरे गुरुवार को भी शानदार कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने तीसरे गुरुवार यानी रिलीज के 17वें दिन करीब 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 71.35 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। यह आंकड़ा इस बात का सबूत है कि फिल्म की लोकप्रियता अभी भी कायम है और दर्शक इसे सिनेमाघरों में जाकर देखना पसंद कर रहे हैं।

शुरुआती हफ्तों में जबरदस्त प्रदर्शन

25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस रोमांटिक ड्रामा ने अपने पहले 10 दिनों के एक्सटेंडेड वीक में 55.15 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसके बाद11वें दिन – ₹2.35 करोड़, 12वें दिन – ₹3.15 करोड़, 13वें दिन – ₹3.75 करोड़, 14वें दिन – ₹1.65 करोड़, 15वें दिन – ₹2.25 करोड़, 16वें दिन – ₹1.9 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म के ये आंकड़े दर्शाते हैं कि दर्शकों का प्यार अब भी इसके साथ बना हुआ है।
‘थामा’ से कड़ी टक्कर के बावजूद मजबूत पकड़

भले ही ‘थामा’ जैसी फिल्मों से मुकाबला जारी है, लेकिन ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपनी अलग पहचान बना ली है। खासकर बी और सी सेंटर्स में दर्शक अब भी इस रोमांटिक ड्रामा को खूब पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म सिर्फ अपना बजट ही नहीं निकाल चुकी बल्कि अब तो मेकर्स के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है।

‘भूल चूक माफ’ को पछाड़ने से बस एक कदम दूर

‘एक दीवाने की दीवानियत’ अब राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के करीब पहुंच चुकी है, जिसने भारत में 72.68 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उम्मीद है कि यह फिल्म तीसरे शुक्रवार तक ‘भूल चूक माफ’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी। हर गुजरते दिन के साथ यह साफ हो रहा है कि दर्शकों का यह प्यार इस फिल्म को एक और सुपरहिट की श्रेणी में शामिल करा देगा।

दर्शकों के दिलों पर राज करती रोमांटिक कहानी

सादगी, इमोशन और म्यूजिक से भरी यह फिल्म उन दर्शकों के दिलों को छू रही है, जो असली रोमांस को बड़े पर्दे पर महसूस करना पसंद करते हैं। यही कारण है कि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है और आने वाले दिनों में इसके और भी शानदार आंकड़े देखने को मिल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका